निर्भया कांड देश के माथे पर लगा वो कलंक है जिस पर देश आज भी शर्मिंदा है और जिसकी कालिख ने एक परिवार के जीवन में अंधेरा कर दिया था लेकिन अब उसी परिवार के जीवन में खुशियां फिर से लौट आई हैं। दरअसल निर्भया का भाई अब आसमान छूने को पूरी तरह तैयार है। वो पेशेवर पायलट बन गया है और उसके सपने को पूरा करने में जिस शख्स ने मदद की है वो और कोई नहीं बल्कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी हैं। जी हां ये बात खुद निर्भया की मां ने बताई है।