प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया। पीएम मोदी की मौजूदगी में बिप्लव कुमार देव ने त्रिपुरा के सीएम पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने त्रिपुरा की जनता से कहा कि त्रिपुरा के चुनाव को बरसों बरस याद किया जाएगा क्योंकि त्रिपुरा की जनता ने त्रिपुरा चुनाव को चुनावों का सिरमौर बना दिया है।