Hindi News
›
Video
›
India News
›
Jharkhand Rail Accident: train collided forcefully with a truck at a railway crossing
{"_id":"69723374b0c6d370430cb53c","slug":"jharkhand-rail-accident-train-collided-forcefully-with-a-truck-at-a-railway-crossing-2026-01-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jharkhand Rail Accident: रेलवे फाटक पर ट्रेन ने ट्रक को मारी जोरदार टक्कर, वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Jharkhand Rail Accident: रेलवे फाटक पर ट्रेन ने ट्रक को मारी जोरदार टक्कर, वीडियो हुआ वायरल
Jharkhand Rail Accident: झारखंड के देवघर जिले के जसीडीह इलाके में एक रेलवे फाटक पर बड़ा हादसा हो गया। यहां एक ट्रेन और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रक रेलवे फाटक पार करने की कोशिश कर रहा था, तभी ट्रेन आ गई और जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की आशंका है। इस हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार सुबह देवघर जिले के जसीडीह-हावड़ा मेन लाइन पर एक ट्रेन और एक ट्रक की टक्कर हो गई। ट्रेन की टक्कर से एक ट्रक और दो मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गईं और एक बाइक सवार घायल हो गया। अभी तक किसी की मौत की कोई खबर नहीं है। यह हादसा रोहिणी में नवाडीह रेलवे गेट के पास हुआ। हादसे के तुरंत बाद सुरक्षा के लिहाज से डाउन लाइन और अप लाइन दोनों पर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।