राजधानी दिल्ली में पारा 49 डिग्री की सीमा रेखा को पार करने के बाद 44 डिग्री के आसपास बना हुआ है। आज भी मौसम कुछ ऐसा ही रहने वाला है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बिजली चमकने की संभावना है। हालांकि अगले 6 दिन राहत भरे हो सकते हैं। जी हां, पारा
37 डिग्री तक गिर सकता है। एक दिन पहले गुरुवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था