Hindi News
›
Video
›
India News
›
Indo-Pak Tension: How did the Indian Army get information about Pakistan airbases?
{"_id":"68235717f20f9249cc0a2c96","slug":"indo-pak-tension-how-did-the-indian-army-get-information-about-pakistan-airbases-2025-05-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Indo-Pak Tension: Indian Army को कैसे मिली Pakistan एयरबेस ठिकानों की जानकारी?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Indo-Pak Tension: Indian Army को कैसे मिली Pakistan एयरबेस ठिकानों की जानकारी?
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ जो जवाबी कार्रवाई की, उसे इतिहास में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के नाम से याद किया जाएगा। यह न केवल एक सैन्य ऑपरेशन था, बल्कि एक टेक्नोलॉजिकल और स्ट्रैटेजिक मास्टरप्लान भी था, जिसमें भारत की अंतरिक्ष एजेंसी ISRO (इसरो) ने सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया।
इसरो ने अपने उपग्रहों की मदद से सेना को वह आंखें दीं, जिनसे दुश्मन की हर हरकत को रात-दिन, बादलों के बीच और जमीन के नीचे तक ट्रैक किया गया। सेना ने पाकिस्तान के 11 एयरबेसों को एक ही बार में ध्वस्त कर दिया, और इसकी सफलता में अंतरिक्ष से मिली खुफिया जानकारी का बहुत बड़ा योगदान रहा।
एक रिपोर्ट के अनुसार, ISRO प्रमुख वी. नारायणन ने खुलासा किया कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कम से कम 10 उपग्रह पाकिस्तान की हरकतों पर चौबीसों घंटे नजर रख रहे थे। उन्होंने कहा, “देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उपग्रहों का एक समर्पित समूह काम कर रहा है। हमें न सिर्फ सीमाओं पर बल्कि 7,000 किलोमीटर से अधिक समुद्री तट की भी निगरानी करनी होती है।”
यह निगरानी जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, पंजाब और गुजरात के सीमावर्ती क्षेत्रों तक सीमित नहीं थी, बल्कि समुद्र में चीन-पाकिस्तान की साझा गतिविधियों को भी कवर कर रही थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।