लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स
उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में सर्दी बढ़ने लगी है और देश के कई अन्य क्षेत्रों में भी ठंड बढ़ रही है। तो वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा कल के लिए महाराष्ट्र के दो जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम की भविष्यवाणी के अनुसार राज्य की राजधानी मुंबई सहित अन्य उपनगरों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। आईएमडी के मुताबिक बेमौसम बारिश पूर्वी अरब सागर के ऊपर एक कम दबाव के क्षेत्र के कारण हुई थी। अरब सागर के ऊपर कम दबाव के क्षेत्र के अलावा, सुमात्रा तट से दूर दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस कारण तटों से जुड़े राज्यों में बारिश की संभावना है।