{"_id":"68a04bfdb6ca45cb640c5690","slug":"chirag-paswan-angry-at-amid-reports-of-separation-from-nda-2025-08-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Chirag Paswan on NDA: एनडीए से अलग होने की खबरों के बीच किसपर भड़के चिराग पासवान?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Chirag Paswan on NDA: एनडीए से अलग होने की खबरों के बीच किसपर भड़के चिराग पासवान?
Chirag Paswan on NDA: बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के बयानों से सियासी घमासान मचा हुआ है। वहीं, एनडीए से अलग होने की खबरों पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने गुरुवार की शाम को बड़ा बयान दिया है।
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि, "मैं मानता हूं हमारे NDA गठबंधन की मजबूती विपक्षी दलों को परेशान करती है। NDA चिराग पासवान अलग हो जाए ताकि उनकी राह आसान हो जाए क्योंकि विपक्ष जानता है कि जब तक NDA एकजूट है तब तक बिहार में विपक्ष का आना संभव नहीं है इसलिए वो हर संभव प्रयास करते हैं कि किसी भी कारण से NDA में दरारे आ जाए। आज मेरे बात को किस तरह से प्रस्तुत किया गया ये दर्शाता है कि कई लोग हैं जिनकी मंशा है कि चिराग पासवान किसी भी तरह से NDA से अलग हो जाए।"
इसके साथ ही चिराग पासवान ने अपने बयान में आगे कहा कि, "मैं इस बात को स्पष्ट कर दूं कि आप वो इंटरव्यू पूरा देखें मैंने उसमें पुन: दोहराया है जब तक पीएम नरेंद्र मोदी हैं तब तक चिराग पासवान NDA से अलग होने की सोचेगा भी नहीं।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।