Hindi News
›
Video
›
India News
›
Bihar Election 2025: Pawan Singh's wife Jyoti Singh will contest as an independent from Karakat assembly seat
{"_id":"68f4d45e6bdf3798fe0c4578","slug":"bihar-election-2025-pawan-singh-s-wife-jyoti-singh-will-contest-as-an-independent-from-karakat-assembly-seat-2025-10-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bihar Election 2025: काराकाट विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह !","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bihar Election 2025: काराकाट विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह !
Bihar Election 2025: भोजपुरी गायक-अभिनेता पवन सिंह से चल रहे विवाद के बीच अब उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव में उतरने का ऐलान कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, ज्योति सिंह काराकाट विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं। उनके समर्थकों में इस फैसले को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। खबरों के मुताबिक, ज्योति सिंह सोमवार को नामांकन दाखिल कर सकती हैं।
ज्योति सिंह ने हाल ही में मीडिया से बात करते हुए कहा था कि, "मैं काराकाट सीट से चुनाव लड़ना चाहती हूं क्योंकि पवन सिंह उस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने के बाद से एक बार भी उस क्षेत्र में नहीं गए हैं। जिन लोगों ने उन्हें वोट दिया था, उनकी उम्मीदों और भावनाओं के साथ विश्वासघात किया गया है। फिर भी मुझ पर आरोप लगाया जा रहा है कि मैं यह सब राजनीतिक कारणों से कर रही हूं। बल्कि राजनीति के लिए वो इतना गिर चुके हैं कि जो 2 लाख से ज़्यादा लोगों ने उन्हें वोट दिया तो आप तो उनके भी नहीं हुए तो पत्नी के क्या होंगे? आप तो किसी के नहीं हुए..."
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।