Hindi News
›
Video
›
India News
›
Bihar BJP president Dilip Jaiswal started crying after listening to PM Modi's words? furious at Congress-RJD
{"_id":"68b6da76b6d6db6d3f062f58","slug":"bihar-bjp-president-dilip-jaiswal-started-crying-after-listening-to-pm-modi-s-words-furious-at-congress-rjd-2025-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी की बातों को सुनकर क्यों रोने लगे बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल? कांग्रेस-RJD पर जमकर भड़के","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी की बातों को सुनकर क्यों रोने लगे बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल? कांग्रेस-RJD पर जमकर भड़के
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड के उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने अपनी मां पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर विपक्ष पर हमला बोला और भावुक होकर अपनी पीड़ा जनता से साझा की। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बातें सुनकर बिहार भाजपा के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल भावुक हो गए। इस दौरान उनकी आंखों से आंसू निकले लगे।
वहीं, बाद में मीडिया से बात करते हुए दिलीप जायसवाल ने कहा, "आज प्रधानमंत्री मोदी के संबोधन को 20 लाख मां, बहन, बेटी सुन रही थी। उन्होंने बताया कि मां, बहन, बेटी मनुष्य के लिए कितनी महत्वपूर्ण हैं। जिस प्रकार कांग्रेस-राजद के मंच से प्रधानमंत्री मोदी की स्वर्गीय माताजी को गंदी गाली दी गई। इससे बड़ा कोई पाप नहीं हो सकता। बिहार की धरती शर्मसार हो रही है। इसलिए मेरी आंखें नम हो गई।"
बता दें कि, अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वर्गीय मां पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर विपक्ष को मजकर घेरा था। उन्होंने कहा, "बिहार में कुछ दिनों पहले जो हुआ, उसकी मैंने कल्पना भी नहीं की थी। बिहार में राजद-कांग्रेस के मंच से मेरी मां को गालियां दी गईं। ये गालियां सिर्फ मेरी मां का अपमान नहीं है। ये देश की मां-बहन-बेटी का अपमान है।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।