Hindi News
›
Video
›
India News
›
Before surrendering, Anant Singh vented his frustration against the JDU and also made a significant remark abo
{"_id":"6b0aea09cccaba389c0ecc82","slug":"before-surrendering-anant-singh-vented-his-frustration-against-the-jdu-and-also-made-a-significant-remark-abo-2026-11-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"'अब लोकसभा चुनाव लड़ेंगे', सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने JDU पर निकाली भड़ास, नीतीश कुमार पर भी कह दी बड़ी बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'अब लोकसभा चुनाव लड़ेंगे', सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने JDU पर निकाली भड़ास, नीतीश कुमार पर भी कह दी बड़ी बात
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम
Published by: Suresh Kumar Shah
Updated Sat, 28 Nov 2026 08:19 PM IST
Link Copied
बिहार की सियासत में अपने बेबाक अंदाज और दबंग छवि के लिए पहचाने जाने वाले मोकामा के 'बाहुबली' विधायक अनंत सिंह ने एक बार फिर बड़ा सियासी बयान देकर हलचल मचा दी है। दरअसल, बेटी शिवांगी सिंह की शादी के बाद मीडिया से बातचीत में अनंत सिंह ने अपने राजनीतिक भविष्य, बेटे की सियासी पारी और कानूनी मामलों को लेकर खुलकर अपनी बात रखी है।
सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने साफ कर दिया है कि अब वह विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे। अगर भविष्य में चुनाव लड़ने की स्थिति बनी तो लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। इतना ही नहीं, जेडीयू से बाहर किए जाने के बाद अनंत सिंह ने पार्टी में दोबारा वापसी की संभावनाओं को भी पूरी तरह खारिज कर दिया है। जेडीयू से नाराजगी के बावजूद अनंत सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपना नेता और भगवान बताया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को उनके खिलाफ हुई कार्रवाई की कोई जानकारी नहीं है।
तो ऐसे में सवाल यह है कि आखिर, अनंत सिंह ने विधानसभा चुनाव से दूरी बनाने का फैसला क्यों किया? क्या अब उनकी नजर लोकसभा की राजनीति पर है? और क्या नीतीश कुमार से उनकी नजदीकियां आगे भी बरकरार रहेंगी?
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।