Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   A major decision by the EPFO after 12 years: Is there a plan to increase the minimum monthly pension by this

12 साल बाद EPFO का बड़ा फैसला न्यूनतम मासिक पेंशन को इतना बढ़ाने की तैयारी?

Wed, 11 Nov 2026 06:30 AM IST
Bhaskar Tiwari वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम
वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: Bhaskar Tiwari Updated Wed, 11 Nov 2026 06:30 AM IST
A major decision by the EPFO after 12 years: Is there a plan to increase the minimum monthly pension by this
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO के लाखों पेंशनधारकों के लिए नवंबर का महीना महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। दरअसल, कर्मचारी पेंशन योजना यानी EPS-95 के तहत मिलने वाली न्यूनतम मासिक पेंशन को बढ़ाने की मांग लंबे समय से की जा रही है। अब इस बीच चर्चा है कि सरकार मौजूदा न्यूनतम पेंशन को 1,000 रुपये से बढ़ाकर 3,000 रुपये प्रतिमाह करने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस प्रस्ताव पर 19 नवंबर 2026 को होने वाली EPFO के केंद्रीय न्यासी बोर्ड यानी CBT की बैठक में चर्चा हो सकती है। अगर इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है, तो इससे देशभर के लाखों पेंशनधारकों को राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, अभी तक सरकार की ओर से पेंशन बढ़ाने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

जानकारी के मुताबिक, EPFO की केंद्रीय न्यासी बोर्ड की बैठक पहले गुजरात के गिर में आयोजित होने वाली थी, लेकिन बाद में इसका स्थान बदलकर नई दिल्ली कर दिया गया है। EPFO के क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त सुब्रत भौमिक ने 4 नवंबर को CBT के सदस्यों को पत्र भेजकर बैठक की जानकारी दी थी। इस पत्र के अनुसार, बैठक 19 नवंबर को EPFO मुख्यालय, नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी। ऐसे में पेंशनधारकों की नजर इस बैठक पर टिकी हुई है, क्योंकि इसमें न्यूनतम पेंशन बढ़ाने से जुड़े प्रस्ताव पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि श्रम मंत्रालय ने न्यूनतम पेंशन बढ़ाने के प्रस्ताव को लेकर वित्त मंत्रालय के साथ बातचीत की है। हालांकि, इस संबंध में श्रम मंत्रालय या वित्त मंत्रालय की ओर से अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इसलिए 1,000 रुपये से बढ़ाकर 3,000 रुपये मासिक पेंशन किए जाने की खबर को फिलहाल संभावित प्रस्ताव के रूप में ही देखना चाहिए। जब तक सरकार की ओर से अंतिम फैसला और आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं होती, तब तक पेंशनधारकों को बढ़ी हुई राशि मिलने की पुष्टि नहीं मानी जा सकती।

गौरतलब है कि कर्मचारी पेंशन योजना के तहत न्यूनतम मासिक पेंशन की राशि आखिरी बार फरवरी 2014 में बढ़ाकर 1,000 रुपये की गई थी। उस समय केंद्रीय न्यासी बोर्ड ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। इसके बाद वित्त मंत्री ने बजट 2014-15 में इसकी घोषणा की और अगस्त 2014 में सरकार ने इसे अधिसूचित कर दिया। तब से लेकर अब तक न्यूनतम मासिक पेंशन 1,000 रुपये ही बनी हुई है। यानी लगभग 12 वर्षों से पेंशन की इस न्यूनतम राशि में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।

इसी वजह से कर्मचारी संगठनों और पेंशनभोगियों के संगठन लंबे समय से न्यूनतम पेंशन को बढ़ाकर कम से कम 7,500 रुपये प्रतिमाह करने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि आज के समय में महंगाई, दवाइयों, इलाज और रोजमर्रा की जरूरतों को देखते हुए 1,000 रुपये की मासिक पेंशन पर्याप्त नहीं है। ऐसे में 3,000 रुपये पेंशन का प्रस्ताव भी पेंशनधारकों के लिए एक महत्वपूर्ण विषय बन गया है। अब सभी की निगाहें 19 नवंबर को होने वाली CBT बैठक पर हैं। इस बैठक में क्या फैसला लिया जाता है और सरकार न्यूनतम पेंशन बढ़ाने को लेकर क्या रुख अपनाती है, यह देखना महत्वपूर्ण होगा। फिलहाल पेंशनधारकों को आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना चाहिए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

'आपातकाल के फैसलों में था संजय गांधी का दखल', किताब में सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा

10 Nov 2026

अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी में दुबई से आएंगी मॉडल? बॉलीवुड और भोजपुरी के दिग्गज सितारों को भी न्योता

10 Nov 2026

पवन कल्याण का तीसरी पत्नी अन्ना कोनिडेला से भी तलाक, पहली और दूसरी पत्नी कौन?

10 Nov 2026

इस्राइल में नेतन्याहू की बड़ी चाल,आइजेनकोट नहीं बन पाएंगे PM!

10 Nov 2026

चुनाव हारते ही ढीले पड़े ट्रंप के तेवर ईरान से युद्ध होगा खत्म, दिए संकेत?

10 Nov 2026
विज्ञापन

Weather Forecast 10 November 2026: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today

10 Nov 2026

दिल्ली में 300 करोड़ के पटाखे बिके,एक दिन पहले ही खत्म हुआ स्टॉक!

10 Nov 2026
विज्ञापन

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच पीएम मोदी ने राष्ट्रपति जेलेंस्की से की बात, किन मुद्दों पर हुई बातचीत?

09 Nov 2026

दिवाली पर बस्तर में जवानों के बीच ऐसा क्या बोले पीएम मोदी, जिसपर भड़क गए राहुल गांधी?

09 Nov 2026

माइक्रो न्यूज: दिल्ली AQI 3000 पार? यूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव ने किया बड़ा एलान

09 Nov 2026

बच्चन परिवार की दिवाली फोटो में नहीं दिखीं ऐश्वर्या राय? अभिषेक ने किसके साथ जलाई फुलझड़ी

09 Nov 2026

शेख हसीना कब जाएंगी बांग्लादेश? नए पासपोर्ट पर वकील का खुलासा

09 Nov 2026

एनवीडिया सीईओ मामला: जेन्सेन हुआंग ने मांगी माफी, चीनी लड़की एलिस हुआंग ने ऐसे फंसाया?

09 Nov 2026

दिल्ली-NCR का असली AQI तो ये है, स्थिति और आंकड़े जान डरा जाएंगे आप!

09 Nov 2026

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव, दिल्ली से सिक्किम तक मचा हड़कंप

09 Nov 2026

Weather Forecast 09 November 2026: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today

09 Nov 2026

दिवाली पर बेहद खराब हुई दिल्ली की हवा, ‘वेरी पुअर’ कैटेगरी में पहुंचा AQI किया 450 पार

09 Nov 2026

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही दीपावली आतिशबाजी और खुशियों के बीच जश्न जारी

09 Nov 2026

बस्तर में पीएम मोदी ने मनाई दिवाली, 'दिमागी नक्सलियों' पर क्या बोले? याद दिलाई ये पुरानी बात

08 Nov 2026

पेट्रोल में 31% इथेनॉल पर बवाल, कर्नाटक के दावों को केंद्र ने किया खारिज, कहा- 893 सैंपल टेस्ट में पास

08 Nov 2026

दीपावली पूजन सामग्री: धन-वैभव की देवी को प्रिय हैं ये चीजें, पूजा में जरूर रखें; मां लक्ष्मी को कैसे करें खुश?

08 Nov 2026

Weather Forecast 08 November 2026: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today

08 Nov 2026

वेटिंग लिस्ट की टेंशन हुई अब खत्म चलेंगी 1000 एक्स्ट्रा ट्रेनें, रेलवे का मेगा प्लान

08 Nov 2026

योगी सरकार ने लाखों कर्मचारियों को दिया दिवाली गिफ्ट, डीए में की बढ़ोत्तरी

07 Nov 2026

13,629 फीट की ऊंचाई पर लद्दाख में IAF ने किया कमाल, चीन सीमा के पास उतरा IL-76MD विमान

07 Nov 2026

अभिषेक बनर्जी के घर पर रिवॉल्वर लेकर कौन आया?

07 Nov 2026

अयोध्या में पहली बार दिखेगा ये खास नजारा! उपराष्ट्रपति-सीएम बनेंगे साक्षी

07 Nov 2026

Weather Forecast 07 November 2026: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Weather Report Today

07 Nov 2026

दिल्ली में छिपा PLA का वांटेड आतंकी गिरफ्तार,सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी कार्रवाई | Delhi News

07 Nov 2026

SIR के दौरान वोटर लिस्ट से नाम कटने वालों को बड़ी राहत, दोबारा फॉर्म भरने का मिलेगा मौका

06 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed