{"_id":"5c3c7da0bdec227398363d0f","slug":"digital-review-film-review-of-short-film-desi-love-story","type":"story","status":"publish","title_hn":"Digital Review: ना नामी सितारे, ना तकनीक का ताना बाना, फिर भी हिट है ये देसी छोरा","category":{"title":"Movie Review","title_hn":"फिल्म समीक्षा","slug":"movie-review"}}
Digital Review: ना नामी सितारे, ना तकनीक का ताना बाना, फिर भी हिट है ये देसी छोरा
एंटरटेनमेंट डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम
Published by: विजय जैन
Updated Mon, 14 Jan 2019 05:49 PM IST
Link Copied
हॉलीवुड की नकल करने वालों के लिए यू ट्यूब क्रिएटर एल्विश यादव का चैनल एक सबक भी है और एक नजीर भी। ये चैनल उन लोगों के लिए भी सबक है जिनको लगता है कि ढेर सारे स्पेशल इफेक्ट्स, विदेशी लोकेशन्स और हर दूसरे सीन में महिला किरदारों के कपड़े उतार देने या उनसे गालियां दिलवा देने से ही डिजिटल पर कामयाबी मिल सकती है।
एल्विश यादव के यूट्यूब चैनल के करीब 38 लाख फॉलोअर्स हैं। 22 साल का ये बंदा सिर्फ देसी बातें करता है। वह भी ठेठ हरियाणवी में जो पश्चिम उत्तर प्रदेश की बोली के भी काफी करीब है। न हाई फाई कैमरे, न एडिटिंग में कोई कलाकारी और न ही कोई नामी एक्टर। बस एल्विश खुद हैं। तीन चार दोस्त हैं। और, एक है सीधी सी कहानी जो दिल को चुभती है, कचोटती है और आखिर में मुस्कान दे जाती है।
कहानी तीन दोस्तों से शुरू होती है। दो लड़के, एक लड़की। तीनों मिलकर अपने ग्रुप के चौथे साथी का इंतजार कर रहे हैं। चौथा आता है पांचवीं के साथ। फिर कुछ दिल जलाने की बातें हैं। कुछ परदेस से आई सौगातें हैं और है जगरातों की तरफ जाती कहानी। लेकिन, वहां तक कहानी जाती नहीं है।
तकनीकी तौर से देखें तो फिल्म बहुत शौकिया तौर के तकनीशियनों की मेहनत लगती है। रिंग पहनाने से पहले ही हीरोइन के हाथ में रिंग दिखती है। आईस्क्रीम काउंटर पर ही छूट जाती है। बड़ी फिल्मों में इसे कॉन्टीन्यूटी ब्रेक कहते हैं लेकिन यहां इस पर ध्यान देर तक रुकता नहीं हैं। डिजिटल में कंटेंट ही किंग है। और, इसी लिए ये फिल्म भी हिट है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।