नीरज नरवरिया
Updated Thu, 08 Oct 2026 11:37 PM IST
Link Copied
झांसी। भोजपुरी अभिनेता और पूर्व सांसद दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीडीए का मतलब परिवारवादी डकैत पार्टी है। सपा को जब भी मौका मिला, पूरे परिवार को लगाकर प्रदेश को लूटने का काम किया। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव की हार होगी और इसके बाद वह अयोध्या दर्शन करने जाएंगे। निरहुआ बृहस्पतिवार को एक निजी होटल में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।
निरहुआ ने कहा कि अखिलेश यादव को भी एक बार प्रदेश की सरकार चलाने का मौका मिला था, लेकिन वह न सरकार चला पाए और न प्रदेश का भला कर पाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से विकास कर रहा है। नौकरी समेत अन्य क्षेत्रों में पारदर्शिता बढ़ी है। गुंडों और माफिया के खिलाफ कार्रवाई से कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता की पसंद योगी आदित्यनाथ हैं और दूसरे प्रदेशों के लोग भी अपने राज्य में उनके जैसा मुख्यमंत्री चाहते हैं।
चुनाव आयोग के सवाल पर विपक्ष पर साधा निशाना
चुनाव आयोग को लेकर पूछे गए सवाल पर निरहुआ ने कहा कि जब विपक्ष चुनाव लड़कर जीत नहीं पाता तो तरह-तरह के षड्यंत्र करने लगता है। उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है।
‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को लेकर पूछे गए सवाल पर निरहुआ ने कहा कि इसके लोगों ने खुद बताया है कि वे पहले आम आदमी पार्टी में थे। उनका आरोप था कि आम आदमी पार्टी का वजूद खत्म होने लगा तो नई पार्टी बना ली गई। उन्होंने कहा कि युवा भी सवाल कर रहे हैं कि नई पार्टी बनाकर निजी जेट से घूमने वालों को फंडिंग कहां से हो रही है।इस दौरान गरौठा विधायक जवाहर राजपूत भी मौजूद रहे।
‘फिल्म की शूटिंग के लिए अगले माह फिर बुंदेलखंड आऊंगा’
निरहुआ ने कहा कि वह फिल्म की शूटिंग के लिए अगले महीने फिर बुंदेलखंड आएंगे। इससे पहले शुक्रवार को मोंठ में होने वाले दंगल में शामिल होने का मौका मिला है। फिल्मों में पारंपरिक धुनों के इस्तेमाल के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसे गीत लोगों को ज्यादा पसंद आते हैं, जबकि मसालेदार गानों की लोकप्रियता क्षणिक होती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।