बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Crime ›   Womens attack on Liquor shop in pilibhit

पीलीभीत की इन महिलाओं ने लाठी-डंडों से तोड़ दी शराब दुकान

सर्वेश शर्मा, समीउद्दीन नीलू, अमर उजाला टीवी/ पीलीभीत Updated Sun, 16 Apr 2017 11:32 PM IST
Womens attack on Liquor shop in pilibhit
यूपी में शराबखानों पर महिलाओं का कहर जारी है। इस बार पीलीभीत की महिलाओं ने देशी शराब के एक ठेके पर धावा बोल दिया और जमकर तोड़फोड़ की। महिलाओं का कहना है शराब की वजह से उनका घर बर्बाद हो गया है। शराब की लत की वजह उनके घरवाले जो भी कमाते हैं वो पीने में गंवा देते हैं। इतना ही नहीं शराब पीने के बाद उनके साथ मारपीट भी करते हैं। तोड़फोड़ की सूचना पर आई पुलिस ने भीड़ पर किसी तरह काबू पाया। इस मामले में आधा दर्जन लोगों को हिरासत में भी लिया गया। शराब दुकान के सेल्समैन ने तोड़फोड़ के बाद थाने में जाकर कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed