फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Weekly Horoscope in hindi 02 to 08 August 2021 these 4 signs get auspicious outcome

Saptahik Rashifal: इस सप्ताह इन 4 राशिवालों को मिलेंगे सुनहरे अवसर, कई क्षेत्रों में मिलेगी सफलता

Sun, 01 Aug 2021 12:34 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Sun, 01 Aug 2021 12:34 PM IST
विज्ञापन
Weekly Horoscope in hindi 02 to 08 August 2021 these 4 signs get auspicious outcome
साप्ताहिक राशिफल (02 से 08 अगस्त 2021) - फोटो : अमर उजाला

Weekly Horoscope in Hindi: ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। साप्ताहिक राशिफल सप्ताह की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है। साप्ताहिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का साप्ताहिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। साप्ताहिक राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे साप्ताहिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि यह सप्ताह आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। इस सप्ताह आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। साप्ताहिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, यह सप्ताह 4 राशियों के लिए बेहद शुभ और भाग्यशाली रहने वाला है। इस अवधि में इन चार राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में शुभ परिणाम मिलने के संकेत मिल रहे हैं। इस हफ्ते ग्रह-नक्षत्र की चाल इन चार राशि वालों के लिए अनुकूल है। आइए जानते हैं किन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह रहने वाला है शानदार।

विज्ञापन

Weekly Horoscope in hindi 02 to 08 August 2021 these 4 signs get auspicious outcome
वृष साप्ताहिक राशिफल - फोटो : सोशल मीडिया
वृष साप्ताहिक राशिफल

वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। यदि कोर्ट-कचहरी या फिर घर के भीतर भूमि-भवन को लेकर कोई विवाद चल रहा है तो फैसला आपके हक में आ सकता है। इस संबंध में आप कोई बड़ा निर्णय भी ले सकते हैं। किसी बड़ी योजना में धन निवेश करने से पहले अपने शुभचिंतकों या फिर किसी विशेषज्ञ की राय लेना न भूलें। बेरोजगार लोगों को रोजगार के नये अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में छोटी-मोटी बातों को तूल देने से बचें। सप्ताह के मध्य में सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों पर जरूरत से ज्यादा धन खर्च हो जाने के कारण मन चिंतित रहेगा। विपरीत लिंग की तरफ आकर्षण बढ़ेगा। लव पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने को मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। माता की सेहत को लेेकर मन थोड़ा चिंतित रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Weekly Horoscope in hindi 02 to 08 August 2021 these 4 signs get auspicious outcome
कर्क साप्ताहिक राशिफल - फोटो : सोशल मीडिया
कर्क साप्ताहिक राशिफल

कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह सौभाग्य का साथ मिलेगा और घर-बाहर दोनों जगह परिजनों एवं मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा, लेकिन आपको इस दौरान उतावलेपन एवं भावना के प्रवाह बहने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र हो घर-परिवार कोई ऐसा वादा न करें जिसे आप भविष्य में न पूरा कर सकें, अन्यथा आपको अपमानित होना पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में पूर्व में किये गये धन निवेश से लाभ मिल सकता है। कारोबार में भी कोई लाभ का सौदा हो सकता है। इस दौरान किसी व्यक्ति या फिर संस्था द्वारा आपको पद या पुरस्कार देकर सम्मानित किया जा सकता है। प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी। लव पार्टनर के साथ बेहतर पल बिताने के अवसर मिलेंगे। दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहेगी।

विज्ञापन

Weekly Horoscope in hindi 02 to 08 August 2021 these 4 signs get auspicious outcome
सिंह साप्ताहिक राशिफल - फोटो : सोशल मीडिया
सिंह साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह लंबे समय से चली आ रही आपकी परेशानियों का निदान इस सप्ताह हो जाएगा। अचानक से कोई शुभचिंतक किसी बड़ी समस्या का समाधान खोजने में आपकी मदद करेगा। कार्यक्षेत्र में भी सीनियर्स या जूनियर्स के साथ उपजी गलतफियां दूर होंगी। सेहत में भी सकारात्मक सुधार देखने को मिलेगा और नई ऊर्जा के साथ एक बार फिर अपने कामकाज में जुट जाएंगे। सप्ताह के अंत तक विदेश से संबंधित कोई बड़ी डील आपके हाथ लग सकती है। कठिन समय में लव पार्टनर आपके साथ खड़ा रहेगा। सुखमय वैवाहिक जीवन जीने के लिए अपने व्यस्ततम समय में से जीवनसाथी के लिए समय निकालना न भूलें।

 

Weekly Horoscope in hindi 02 to 08 August 2021 these 4 signs get auspicious outcome
धनु साप्ताहिक राशिफल - फोटो : सोशल मीडिया
धनु साप्ताहिक राशिफल

सप्ताह के मध्य में किसी प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिसके माध्यम से भविष्य में लाभ की योजनाएं बनेंगी। संतान पक्ष की तरफ से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। प्रेम प्रस्ताव स्वीकार होने पर आप खुद को लकी महसूस करेंगे। सप्ताह के अंत में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। यात्रा शुभ एवं लाभदायक साबित होगी। हालांकि किसी भी कागज में किसी के दबाव अथवा हड़बड़ी में हस्ताक्षर न करें। ठंडे मन से खूब सोच-समझकर कोई बड़ा फैसला करें। कॅरिअर हो या कारोबार असंमजस की स्थिति में अपने शुभचिंतकों से सलाह लेकर ही आगे बढ़ें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed