{"_id":"571f7a3f4f1c1bb124a91560","slug":"worship-charge-will-not-increasing-this-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरी-केदार धाम में पूजा नहीं होगी महंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरी-केदार धाम में पूजा नहीं होगी महंगी
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 26 Apr 2016 07:55 PM IST
विज्ञापन
केदारनाथ
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में पूजा की दरों में हर तीन साल पर होने वाली तीस प्रतिशत की वृद्धि को इस बार टाल दिया गया है। बदरी-केदार मंदिर समिति ने वर्ष 2013 की आपदा के बाद तीर्थाटन में आई गिरावट को देखते हुए यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन
बदरी-केदार मंदिर समिति के सीईओ बीडी सिंह ने बताया कि दरों को रिवाइज करने के प्रस्ताव को अगले वित्तीय वर्ष के लिए टाल दिया गया है। मंदिर समिति की कोशिश है कि श्रद्धालुओं पर किसी तरह का आर्थिक बोझ न पड़े और उन्हें अधिक से अधिक सुविधाएं दी जाएं।
विज्ञापन
इस बार चारधाम यात्रा का अधिक प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है। पूजा की जानकारी और बुकिंग भी ऑनलाइन की गई है। इतना नहीं पूजा की बुकिंग के साथ मैसेज भी दिया जाएगा, जिसमें पूजा का महत्व और इसके फल के साथ ही बुकिंग के लिए धन्यवाद भी दिया जाएगा।
विज्ञापन