फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   vijay bahuguna met sonia gandhi

सोनिया के दरबार में सफाई देने पहुंचे बहुगुणा

Wed, 17 Apr 2013 05:07 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Wed, 17 Apr 2013 05:07 PM IST
विज्ञापन
vijay bahuguna met sonia gandhi

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिले और उन्हें प्रदेश के ताजा राजनीतिक हालातों की जानकारी दी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने खासतौर पर प्रदेश में स्थानीय निकायों के चुनाव में टिकट वितरण को लेकर प्रदेश पार्टी में जारी घमासान के मद्देनजर अपनी सफाई पेश की।

प्रदेश में स्थानीय निकायों के चुनावों का ऐलान हो चुका है। टिकट वितरण को लेकर बहुगुणा और केंद्रीय जल संसाधन मंत्री हरीश रावत के खेमे आमने-सामने हैं।

राज्य से फैक्स के माध्यम से टिकट वितरण में मुख्यमंत्री की मनमानी की शिकायतें आलाकमान तक लगातार पहुंचाई जा रही हैं।

रावत खेमे का आरोप है कि उनसे बगैर विचार-विमर्श किये टिकट बांट दिये गये। इस मामले की शिकायत सोनिया गांधी तक की गई थी। खासतौर पर रुड़की में मेयर के लिए उतारे गये प्रत्याशी को लेकर दोनों गुटों में गंभीर विवाद चल रहा है।
विज्ञापन


रावत खेमे के आरोप हैं कि हरियाणा के जींद निवासी को मेयर का टिकट दे दिया गया है। साथ ही देहरादून में जिस नेता को मेयर का प्रत्याशी बनाया गया, वह उत्तराखंड आंदोलन के दौरान विवाद में रह चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार बहुगुणा ने रावत खेमे के आरोपों को खारिज करते हुए सोनिया को पूरे मामले की विस्तार से जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed