{"_id":"586fbe894f1c1b3d08158b0b","slug":"youth-foundation-will-enhance-young-talent","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा प्रतिभाओं का निखारेगा यूथ फाउंडेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा प्रतिभाओं का निखारेगा यूथ फाउंडेशन
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Fri, 06 Jan 2017 09:28 PM IST
विज्ञापन
यूथ फाउंडेशन ने राज्य के सीमांत जिलों के दूरस्थ गांवों में कैंप लगाकर युवाओं को सेना और पैरा मिलिट्री फोर्स में भर्ती योग्य बनाने का बेड़ा उठाया है। इसके तहत गांवों व ब्लाकों में नि:शुल्क मेडिकल जांच शिविर आयोजित किए गए हैं।
विज्ञापन
इसके तहत शिविर पांच जनवरी को मोरी ब्लॉक के जीआईसी जखोल में हुआ। इसके बाद अब सात को जीआईसी पुरोला, 8 को राजगढ़ी, 10 को चिन्यालीसौड़, 11 को डुंडा और 12 को भटवाड़ी में आयोजित होगा। इसके लिए 14 को रुद्रप्रयाग के गुप्तकाशी स्थित जीआईसी धैरा में, 16 को अगस्त्यमुनि के जीआईसी चंदर नगर में, 18 को चमोली जिले के जीआईसी पोखरी में, 20 को जीआईसी जोशीमठ में, 22 को जीआईसी गोपेश्वर में, 24 को जीआईसी घाट में, 26 को कर्णप्रयाग के जीआईसी नैनी में, 28 को चमोली के जीआईसी थराली में और 30 को जीआईसी गैरसैण में शिविर आयोजित होगा।
विज्ञापन
यूथ फाउंडेशन के को-आर्डिनेटर सूरज नेगी ने बताया कि जिन युवाओं के मेडिकल जांच शिविर में लंबाई कम, घुटने आपस में मिलते होंगे या चेस्ट कम होगी तो उन्हें शिविर में पहुंचे चिकित्सक और सेवानिवृत्त सैनिकों द्वारा विशेष सुझाव दिए जाएगा।
विज्ञापन