{"_id":"6102cfd58ebc3e587f749eb5","slug":"youth-demolished-raw-liquor-hideouts-with-the-excise-department-utter-kashi-news-drn385940769","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं ने आबकारी विभाग के साथ किए कच्ची शराब के ठिकाने ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं ने आबकारी विभाग के साथ किए कच्ची शराब के ठिकाने ध्वस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में पैर पसार रहे कच्ची शराब के कारोबार के खिलाफ ग्रामीण युवा व पंचायत जनप्रतिनिधि मुखर हो गए हैं। डुंडा क्षेत्र में युवाओं ने आबकारी विभाग के साथ मिलकर कच्ची शराब के ठिकाने ध्वस्त किए। वहीं बड़कोट क्षेत्र में पंचायत जनप्रतिनिधियों ने सीओ को ज्ञापन सौंप कच्ची शराब के कारोबार पर रोक लगाने की मांग की है।
बृहस्पतिवार को डुंडा के धनारी क्षेत्र में युवाओं ने आबकारी विभाग के साथ मिलकर खोलिया, थाती, कलीगांव, भवानगांव, इड़गांव के जंगलों में संचालित हो रहे कच्ची शराब के ठिकानों को ध्वस्त किया। ग्रामीण युवा जगवीर चौहान के नेतृृत्व में युवाओं ने कच्ची शराब के खिलाफ अभियान शुरू किया है। युवाओं ने जंगल में संचालित हो रही चार भट्टियों को ध्वस्त किया। इस दौरान 25 सौ लीटर लहन भी नष्ट किया गया। अभियान में ममराज बिष्ट, आशीष पाल परमार, सोहन पाल पडियार, बलवंत, धनवीर, धीरजपाल, अंशुमन परमार, अंबरीश बिष्ट सोहन परमार आदि शामिल थे। वहीं यमुनोत्री क्षेत्र में अंग्रेेजी व कच्ची शराब की खुले आम बिक्री पर पंचायत जनप्रतिनिधियों ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। नारायणपुरी के ग्राम प्रधान नितिन रावत, नंदगांव ग्राम प्रधान बादर सिंह, बीडीसी सदस्य कविता रावत ने इस संबंध में सीओ अनुज आर्य को ज्ञापन भेजा।