फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   yatra ganotri-yamunotr

मानसून की आहट से यात्रा हुई धीमी

Wed, 24 Jun 2015 09:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Wed, 24 Jun 2015 09:53 PM IST
विज्ञापन

मानसून की आहट कहें या फिर जून 2013 की आपदा का भय, यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम की यात्रा की रफ्तार धीमी पड़ गई है। रोजाना 1000 से 1200 तीर्थयात्री ही धामों का रुख कर रहे हैं।

विज्ञापन


बीते 21 अप्रैल को कपाट खुलने के बाद से अभी तक 90,775 तीर्थयात्रियों ने यमुनोत्री तथा 1,07,503 यात्रियों ने गंगोत्री धाम के दर्शन किए, जबकि बीते साल पूरे सीजन में महज 97, 816 तीर्थयात्री ही दोनों धामों के दर्शन किए थे। इस बार शुरूआत के 50 दिनों में तो चार धाम यात्रा ने गति पकड़ी, लेकिन इसके बाद से यात्रा की रफ्तार धीमी हो गई है। आजकल 1000 से 1200 तीर्थयात्री ही धामों का रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन


इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी शामिल हैं। यमुनोत्री मंदिर समिति के उपाध्यक्ष पवन प्रकाश उनियाल, पुरुषोत्तम उनियाल, मनमोहन तथा गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष भागेश्वर प्रसाद सेमवाल, सचिव सुरेश सेमवाल आदि तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि आपदा से चौपट हुई चार धाम यात्रा को पटरी पर लाने में तो सरकार ने सफलता हासिल कर ली, लेकिन अब भी धामों और यात्रा पड़ावों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यमुनोत्री धाम में यात्री सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। गंगोत्री में भी अभी तक विद्युत आपूर्ति सुचारु नहीं हो पाई है। धौलपुर राजस्थान से आए गोविंद ने बताया कि यमुनोत्री धाम तथा रास्ते के यात्रा पड़ावों पर सफाई के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। रास्ते में शौचालय नहीं होने से महिला तीर्थयात्रियों को दिक्कत हो रही है।


राजस्थान के मुकेश कुमार ने कहा कि जिस तरह यात्रा व्यवस्थाओं पर करोड़ों खर्च करने की बात कही जा रही है, उस हिसाब से धरातल पर काम नहीं दिख रहे। यमुनोत्री पैदल मार्ग जोखिम भरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed