फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Yamunotri Yatra can be risky this year too

इस साल भी जोखिमभरी हो सकती यमुनोत्री यात्रा

Tue, 02 Feb 2021 11:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Yamunotri Yatra can be risky this year too
बड़कोट में यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भिडियालीगाड़ भूस्खलन जोन। फाइल फोटो - फोटो : UTTER KASHI
यमुनोत्री धाम की पैदल यात्रा इस बार भी सरकारी सिस्टम की लेटलतीफी से तीर्थयात्रियों के लिए जोखिमभरी हो सकती है। इसका कारण यह है कि यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भिडियालीगाड़ भूस्खलन जोन के स्थायी समाधान शुरू होना तो दूर अभी तक सुरक्षा उपाय के कार्य के लिए स्वीकृति तक नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

पिछले साल सितंबर में यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भारी भूस्खलन से भिडियालीगाड़ में पैदल पुल, रास्ते आदि को भारी नुकसान हुआ था, जिससे यात्रा प्रभावित हुई थी। उस समय लोनिवि व प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जल्द समाधान का भरोसा दिलाया था, लेकिन आजतक भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में स्थायी समाधान तो दूर पुल निर्माण मंजूर नहीं हो पाया है। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सोबन सिंह राणा, अनिल रावत, अजबीन पंवार, अरविंद रावत, पुरोहित प्यारे लाल उनियाल, पवन उनियाल, पुरुषोत्तम उनियाल, मनमोहन उनियाल ने शासन-प्रशासन से यमुनोत्री पैदल यात्रा मार्ग को सुगम व सुरक्षित बनाने के लिए शीघ्र वन भूमि अधिगृहण कर पुल निर्माण शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन

पुल शिफ्ट करने सहित अन्य निर्माण कार्य के लिए 40 लाख का इस्टीमेट भेजा गया है। वन भूमि की पत्रावली भी तैयार कर जिला प्रशासन को अवगत कराया गया है। तीन मीटर पैदल रास्ते के निर्माण के लिए 31 लाख का बजट मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रविद्र चौहान, साइट इंचार्ज, लोनिवि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed