{"_id":"571f8d084f1c1bb124a915fa","slug":"yamunotri-highway-was-blocked-for-two-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुनोत्री हाईवे पर दो घंटे लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनोत्री हाईवे पर दो घंटे लगा जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Tue, 26 Apr 2016 09:15 PM IST
विज्ञापन
खराब हुआ दमकल वाहन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार से बड़कोट की ओर जा रही फायर ब्रिगेड बीच बाजार में खराब हो गई। इस कारण यमुनोत्री हाईवे पर जाम लगा रहा। दो घंटे तक भारी मशक्कत के बाद दूसरे ट्रक से खींचकर फायर ब्रिगेड को किनारे हटाया, तब जाकर यहां यातायात बहाल हो पाया।
विज्ञापन
जाम के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अभी कुछ दिन पहले भी यही फायर ब्रिगेड कृष्णा और तुनाल्का गांव के बीच खराब हो गई थी, तब भी यमुनोत्री हाईवे पर घंटों जाम लगा था।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि फायर सर्विस के अधिकारी इस खराब फायर ब्रिगेड के भरोसे क्षेत्र में आग लगने की घटनाओं पर नियंत्रण करने के दावे करते हैं, जबकि इन्हें खुद सहायता की जरूरत है। अग्निकांड की घटनाओं को काबू करने के फायर सर्विस के दावे खोखले नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस दमकल वाहन की मरम्मत के नाम पर हो रहे खर्च की जांच कराने की मांग भी की है।
विज्ञापन