Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Yamunotri Dham resounds with chants of Mother Yamuna

Uttarkashi News: मां यमुना के जयकारों से गूंज उठा यमुनोत्री धाम

Wed, 11 Nov 2026 06:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Wed, 11 Nov 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
Yamunotri Dham resounds with chants of Mother Yamuna
भैयादूज पर शीतकाल के लिए बंद हुए मां यमुना मंदिर के कपाट
विज्ञापन

शीतकालीन गद्दीस्थल खरसाली में ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा व फूल-मालाओं से किया डोली का स्वागत
बड़कोट (उत्तरकाशी)। यमुनोत्री धाम में मां यमुना के मंदिर के कपाट बुधवार को भैयादूज के पावन पर्व पर विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। इस दौरान मां यमुना के जयकारों से पूरा धाम गूंज उठा। सुबह 10:28 बजे शुभ मुहूर्त में कपाट बंद होने के साथ ही मां यमुना की उत्सव डोली शनिदेव महाराज की अगुवाई में अपने शीतकालीन प्रवास खरसाली के लिए रवाना हुई। दोपहर बाद डोली के खरसाली पहुंचने पर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा, फूल-मालाओं और जयकारों के साथ मां यमुना का भव्य स्वागत किया।
भैयादूज पर शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि, अनुराधा नक्षत्र, सौम्य योग और धनु लग्न में निर्धारित शुभ मुहूर्त के अनुसार यमुनोत्री धाम में मां यमुना के मंदिर के कपाट बंद किए गए। इस दौरान मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। मां यमुना के जयकारों और वैदिक मंत्रोच्चार से धाम का वातावरण भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन

कपाट बंद होने के बाद शनिदेव महाराज की अगुवाई में मां यमुना की उत्सव डोली पारंपरिक वाद्ययंत्रों की मधुर धुनों के बीच खरसाली के लिए रवाना हुई। इस दौरान क्षेत्र की अन्य देव डोलियां भी मौजूद रहीं। दोपहर बाद मां यमुना की डोली के अपने शीतकालीन प्रवास खरसाली पहुंचने पर पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ डोली का स्वागत किया। अब आगामी छह माह तक शीतकालीन प्रवास के दौरान श्रद्धालु खरसाली स्थित मां यमुना के मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना कर सकेंगे। इस अवसर पर यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजबीन पंवार, यमुनोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष एसडीएम बृजेश कुमार तिवारी, सचिव सुनील उनियाल, प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल, संजीव उनियाल, प्रदीप उनियाल, ज्योति प्रसाद उनियाल, मनमोहन उनियाल, सुरेश नौटियाल, शरत चौहान, राहुल उनियाल, गिरीश उनियाल, अनोज उनियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed