फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Yamuna Jal Kalash Yatra grand welcome

यमुना जल कलश यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत

Tue, 23 Mar 2021 10:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
Yamuna Jal Kalash Yatra grand welcome
बड़कोट में ढोल नगाणों के साथ यमुना जल कलश यात्रा निकालते लोग। - फोटो : UTTER KASHI
यमुना की शीतकालीन प्रवास खरसाली से निकली यमुना जलकलश पदयात्रा का बड़कोट और नौगांव पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। पदयात्रा 16 अप्रैल को यमुना जन्मोत्सव पर मथुरा में अभिषेक के साथ संपन्न होगी।
विज्ञापन

मैदानी इलाकों में यमुना नदी में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए मथुरा निवासी रणजीत महेश पाठक ने इसके लिए जन जागरूकता अभियान का निर्णय लिया। बीते शनिवार को उन्होंने तीर्थ पुरोहितों के साथ खरसाली से यमुना जल कलश पदयात्रा शुरू की। सोमवार शाम को कलश यात्रा बड़कोट पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने ढोल नगाड़ों के साथ यात्रा का भव्य स्वागत किया। नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए चंद्रेश्वर महादेव मंदिर पहुंचने पर यहां विशेष पूजा अर्चना की गई। पालिकाध्यक्ष अनुपमा रावत ने कलश यात्रा निकाल रहे पाठक को यमुनोत्री धाम की तस्वीर भेंट की। इस मौके पर मनमोहन उनियाल, अजय रावत, जशोदा राणा, परिता रावत, त्रेपन असवाल, हरदेव, संजय अग्रवाल, जयेंद्र रावत, ममलेश सिंह, महावीर पंवार, अमरजीत कौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मंगलवार को यमुना कलश यात्रा का कृष्णा गांव, तुनाल्का एवं नौगांव नगर पंचायत में पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। यात्रा के संयोजक महेश पाठक ने बताया कि आगामी 16 अप्रैल को यमुना जन्मोत्सव पर मथुरा में जलाभिषेक के साथ यात्रा संपन्न होगी। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष शशिमोहन राणा, मीना रावत, श्याम डोभाल, आनंदी राणा, सुनीता नौटियाल, मालचंद, जशोदा राणा, अरविंद चौहान, सुशील राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed