फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Workers from falling into bhagirthi death

भागीरथी में गिरने से मजदूर की मौत

Wed, 06 Jan 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Wed, 06 Jan 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
गंगोत्री हाईवे पर रतूड़ीसेरा के पास अठाली मोटर पुल पर काम करते समय एक मजदूर के भागीरथी नदी में गिरने से मौत हो गई, जबकि दो मजदूरों को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन



गंगोत्री हाईवे पर रतूड़ीसेरा के पास एनबीसीसी की ओर से भागीरथी नदी पर अठाली गांव को जोड़ने के लिए बनाए जा रहे मोटर पुल पर बुधवार को पुल के एबेटमेंट पर काम करते समय मजदूर सीलू उर्फ शैलेंद्र पुत्र लालू सिंह (35) निवासी अख्खा बरेली अचानक भागीरथी नदी में छटक गया और पत्थरों की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


जबकि उसे बचाने के चक्कर में एक एबेटमेंट से दूसरी ओर बिछाई गई वायर की चपेट में आने से पंकज शर्मा पुत्र संतोष तथा अमरपाल सिंह पुत्र रामपाल निवासी गणेशनगर बरेली घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर देहरादून के लिए रेफर किया गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष अजय सिंह बताया कि मृतक मजदूर का शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed