{"_id":"5dfa51f88ebc3e87e200f1bf","slug":"workers-are-preparing-for-the-election-in-vis-utter-kashi-news-drn3298007121","type":"story","status":"publish","title_hn":"विस चुनाव में तैयारी में जुटे कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस चुनाव में तैयारी में जुटे कार्यकर्ता
विज्ञापन
जिला मुख्यालय स्थित लोनिवि विश्राम गृह में बुधवार को कांग्रेस पार्टी की बैठक हुई, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सभी कार्यकर्ताओं को 2022 के विधानसभा चुनाव तैयारी में जुटने को कहा।
नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सत्ता पर काबिज भाजपा सरकार ने आज देश को आर्थिक व सामाजिक रूप से कमजोर कर दिया है। सत्ता के मद में चूर भाजपा ने एनआरसी, कैब व देवस्थानम प्रबंधन विधेयक जैसे काले कानून लागू कर देशवासियों के लिए बद से बदतर हालात पैदा कर दिए हैं। अपने निजी हित साधने के लिए सरकार आज छात्रों व पुरोहितों पर भी हमला करने से नहीं चूक रही है। सरकार की गलत नीतियों के कारण सिडकुल जैसे प्रतिष्ठान बंदी की कगार पर है, जबकि व्यापारी और किसान वर्ग आर्थिक तंगी के कारण आत्महत्या करने के लिए मजबूर हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान कांग्रेस सरकार ने 2013 की आपदाओं के बावजूद प्रदेश में कई विकास कार्य किए थे, लेकिन डबल इंजन की बात करने वाली भाजपा सरकार ने बीते तीन साल में विकास कार्य करने के बजाय देवस्थानम प्रबंधन विधेयक जैसे काले कानून लागू कर दिए। विगत दिनों दिल्ली में हुई महारैली में जनता ने बदलाव का संकेत दे दिया है। ऐसे में कांग्रेस के हर एक कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह इस संकेत को समझकर पार्टी को मजबूत करे। इस मौके पर केदारनाथ विधायक मनोज रावत, पूर्व गंगोत्री विधायक विजयपाल सजवाण, कांग्रेस जिलाध्यक्ष जगमोहन रावत, नगर पालिकाध्यक्ष रमेश सेमवाल, घनानंद नौटियाल, दिनेश गौड़, अतोल रावत, संजय डोभाल, देवराज बिष्ट, भूपेश कुड़ियाल, दिवाकर भट्ट, कमल सिंह रावत आदि मौजूद रहे।