{"_id":"6ab50dbfdc0ac418fd0f2340","slug":"district-cooperative-bank-to-open-nine-new-branches-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-122406-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: जिला सहकारी बैंक खोलेगा नौ नई शाखाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: जिला सहकारी बैंक खोलेगा नौ नई शाखाएं
Thu, 24 Sep 2026 05:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Thu, 24 Sep 2026 05:17 PM IST
विज्ञापन
100 करोड़ का ऋण शून्य ब्याज पर उपलब्ध कराने का रखा है लक्ष्य
उत्तरकाशी। जिला सहकारी बैंक जनपद में नौ नई शाखाएं खोलने जा रहा है। सभी नई शाखाओं में एटीएम की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही बैंक ने युवाओं, महिलाओं और किसानों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए 100 करोड़ रुपये के ब्याजमुक्त ऋण उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है। बैंक अब होमस्टे, एमएसएमई, वाहन सहित उन सरकारी स्वरोजगार योजनाओं में भी ऋण वितरण शुरू करेगा जिनमें पूर्व में बैंक ऋण उपलब्ध नहीं कराता था।
यह निर्णय उत्तरकाशी जिला सहकारी बैंक लिमिटेड की नवनिर्वाचित प्रबंध समिति की प्रथम बोर्ड बैठक में लिया गया। बैंक सभागार में अध्यक्ष शारदा राणा की अध्यक्षता में हुई बैठक में वित्तीय स्थिति, व्यवसाय विस्तार, ऋण एवं जमा, डिजिटल बैंकिंग, शाखा विस्तार, स्वरोजगार, महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।
बैठक में बैंक की सेवाओं के विस्तार को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैंक की ओर से खरसाड़ी में बहुउद्देश्यीय प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समिति को पुनः संचालित करने का भी निर्णय लिया गया है। इससे क्षेत्र के किसानों को सहकारी ऋण और बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
जनपद की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए महिला सशक्तिकरण योजना शुरू करने की तैयारी है। इसके तहत छोटे कारोबार शुरू करने वाली महिलाओं को बिना गारंटी ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों के लिए भारत दर्शन और चारधाम यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने की योजना पर भी बैठक में चर्चा की गई।