{"_id":"69d0ed9d942f4793780972f0","slug":"work-has-begun-to-replace-the-power-lines-passing-over-houses-uttarkashi-news-c-54-1-uki1010-119073-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: घरों के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन बदलने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: घरों के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन बदलने का काम शुरू
Sat, 04 Apr 2026 04:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Sat, 04 Apr 2026 04:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊर्जा निगम ने शुरू किया कोटियालगांव में बंच केबल बिछाने का काम
नौगांव (उत्तरकाशी)। कोटियाल गांव में कई आवासीय घरों के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन की खुली तारों से बने खतरे से अब ग्रामीणों को निजात मिलने वाली है। ऊर्जा निगम ने कोटियाल गांव में खुली तार वाली लाइन को बदल कर उनकी जगह बंच केबल बिछाने का कार्य शुरू कर दिया है। विभाग की इस कार्रवाई के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में बने बरात घर, प्राथमिक विद्यालय और शिव मंदिर के समीप स्थित आवासीय भवनों के पास खुली तारों वाली लाइन से ज्यादा समस्या है। विद्युत लाइन की खुली तारें पेड़ों को छू कर गुजर रही है। कई बार हवा चलने पर भी लाइन में फॉल्ट आने से लो-वोल्टेज की समस्या उपन्न हो जाती है जिससे लोगों के टीवी फ्रीज नहीं चल पाते हैं।
जिला पंचायत सदस्य विजय बंधानी का कहना है कि उन्होंने लिखित रूप में बंच केबल वाली लाइन बिछाने का अनुरोध किया था जिसका कार्य शुरू हो गया है। बंच केबल बिछने से ग्रामीणों को राहत मिलेगी और करंट की घटनाओं का भी भय नहीं रहेगा। ऊर्जा निगम के सहायक अभियंता अजय सेमवाल का कहना है कि आरडीएसएस योजना के तहत सभी गांव में बंच केबल और सड़े पोलों को बदला जाना है जिससे विद्युत चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा और करंट लगने की घटनाएं भी घटित नहीं होगी।