{"_id":"605a189a8ebc3edbf03224bd","slug":"work-boycott-of-revenue-workers-continues-for-the-second-day-utter-kashi-news-drn3745520172","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व कर्मियों का कार्य बहिष्कार दूसरे दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व कर्मियों का कार्य बहिष्कार दूसरे दिन भी जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसीलदार और नायब तहसीलदार की अनुपस्थिति में प्रशासनिक अधिकारी को इनका दायित्व सौंपने के आदेश के विरोध में भू संवर्ग कर्मचारी महासंघ का कार्य बहिष्कार दूसरे दिन भी जारी रहा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष देवेंद्र कंडारी, प्रदीप रावत, हरीश पोखरियाल, दिपेन पंवार, आशीष बिष्ट, जय सिंह रावत, नीतू खाली, जानकी, नीरज पुरोहित, विक्रम असवाल और देवेंद्र खत्री मौजूद थे।
गैरसैंण शाखा के अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद गैरोला ने कहा कि 31 मार्च तक मांगे पूरी नहीं हुई तो एक अप्रैल से कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इस दौरान एनटी राकेश पल्लव, कानूनगो सिमल्टी एवं पज्याणा, मेहलचौरी, रोहिड़ा, लाटूगैर, कूूनीगाड़, दुर्गाप्रसाद कपरूवाण, मनोज कार्की, आशुतोष रावत, मनीषा राणा, सूरज प्रकाश और मुहम्मद इरफान मौजूद रहे।
गोपेश्वर/घाट। कानूनगो शाखा संघ के अध्यक्ष राकेश देवली और सचिव नरेंद्र सिंह रावत का कहना है कि शासन का यह आदेश राजस्व विभाग की संरचना से खिलवाड़ है। हड़ताल के दौरान दर्शन परमार, मोहन लाल, दलवीर सिंह, महावीर नेगी, अनुज बंडवाल, किरन शाह, पूजा शाह, जशोदा देवी आदि शामिल रहे। वहीं पोखरी, घाट और जोशीमठ में भी हड़ताल रही।
विज्ञापन
उत्तरकाशी/बड़कोट/चिन्यालीसौड़। तहसीलों में तैनात मुख्य एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार के कार्य सौंपे जाने के विरोध में भूलेख संवर्गीय कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार आंदोलन दूसरे दिन भी जारी रहा। जिला मुख्यालय पर रमेश नौटियाल, दशरथ प्रसाद नौटियाल, जगमोहन महर, विक्रम राणा, दिपेंद्र नेगी, शैलेंद्र नाथ ने धरना प्रदर्शन किया। जबकि बड़कोट में शाखा अध्यक्ष हिम्मत सिंह असवाल, नरेश रावत, तथा चिन्यालीसौड़ में दिनेश नाथ, दीपेंद्र चौहान, चंद्र विकास, चंद्रशेखर, किशन सिंह, विक्रम ठाकुर आदि धरना आंदोलन में शामिल हुए।
नई टिहरी। संघ के जिलाध्यक्ष सुनील चमोली, सचिव यशपाल नेगी, कानूनगो संघ के अध्यक्ष गंगा पेटवाल ने कहा कि तहसीलदार, नायब तहसीलदारों के पदों पर मिनिस्ट्रीयल संवर्ग को पदोन्नति देना सेवा नियमावली के विपरीत है। प्रतापनगर, गजा, नरेंद्रनगर, घनसाली, बालगंगा, मदननेगी, धनोल्टी, नैनबाग, कंडीसौड़, देवप्रयाग, कीर्तिनगर में भी कार्य बहिष्कार जारी रहा। धरने पर पीएस रावत, धनपाल सिंह, मनोज बिजल्वाण, सूरदास गडोही, प्रमेंद्र राणा, सुरेंद्र सिंह, दिलीप जोशी, ओमप्रकाश नौटियाल, बिजेंद्र सिंह, एसएल सेमवाल, विनोद राणा बैठे रहे।
रुद्रप्रयाग। संघ के जिलाध्यक्ष मनोज असवाल ने बताया कि राजस्व परिषद द्वारा नियमों के विपरीत वरिष्ठ एवं मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों को तहसीलों में नायब तहसीलदार व तहसीलदार के कार्य सौंपे गए हैं। इस मौके पर प्रदीप नेगी, दुर्गा रावत समेत सभी राजस्व उप निरीक्षक, निरीक्षक व राजस्व सेवक भी मौजूद थे।
पौड़ी। संघ के जिला संरक्षक हरीश पांडेय व जिलाध्यक्ष विनोद सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश की तहसीलों में कार्यरत मुख्य व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को तहसीलों में तहसीलदार व नायब तहसीलदार का प्रभार दिया जा रहा है, जो राजस्व सेवा के कर्मचारियों के हितों से खिलवाड़ है। पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष सोहन सिंह रावत ने समर्थन दिया। कार्य बहिष्कार करने वालो में सुदामा सिंह, चंद्र मोहन जोशी, लक्ष्मण नेगी, भूपाल चौहान, निर्मला, नीतू, कांता सेमवाल, भुवनेश पडियार, बृजेश भंडारी आदि शामिल रहे।