फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Work boycott of MNREGA workers started

मनरेगा कर्मियों का कार्य बहिष्कार शुरू

Thu, 25 Feb 2021 10:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
Work boycott of MNREGA workers started
मनरेगा कर्मियों ने ग्राम्य विकास विभाग में समायोजन, हिमाचल की तर्ज पर ग्रेड पे देने सहित आठ सूत्री मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार आंदोलन शुरू किया। कर्मचारियों ने विभिन्न ब्लाक मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को प्रदेश संगठन के आह्वान पर मनरेगा कर्मचारी ब्लाक मुख्यालय पर एकत्र हुए। लंबित मांगों को लेकर दो दिवसीय कार्य बहिष्कार आंदोलन शुरू करते हुए उन्होंने धरना प्रदर्शन किया। पुरोला में सीएम को भेजे ज्ञापन में कर्मियों ने राज्य अंश ग्रेड पे देते हुए मानदेय देने, अन्य कर्मचारियों की तर्ज पर ईपीएफ, बीमा व स्वास्थ्य सुविधाएं देने व हटाए गए कर्मियों की बहाली सहित आठ सूत्री मांगों के निस्तारण की मांग की गई।
विज्ञापन

इस मौके पर विपिन रमोला, रविंद्र रावत, किशन क्षेत्री, रविंद्र चौहान, रामलाल विश्वकर्मा, अजय बिष्ट, सुराज, विवेकानंद, विजय भंडारी, राजकुमार आदि अनेक कर्मचारी मौजूद रहे। नौगांव में डीपीओ अनुराग नौटियाल, मनरेगा कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष विमल राणा, समीम बेग, यशवंत चौहान, विजय रावत, नवीन उनियाल, चंद्रमोहन बुटोला, अरविंद शर्मा, बहादुर राणा, शैलेंद्र लाल, हर्षमणि बहुगुणा, सुमन प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed