फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Won't let police personnel get harmed in grade pay case: ADG

ग्रेड पे मामले में पुलिस जवानों का अहित नहीं होने देंगे : एडीजी

Sat, 19 Jun 2021 07:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
Won't let police personnel get harmed in grade pay case: ADG
अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन अभिनव कुमार ने कहा कि 20 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले पुलिस जवानों को 4600 ग्रेड पे के मामले पर जवानों का अहित नहीं होने दिया जाएगा। इस संबंध में डीजीपी की ओर से शासन को प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन ज्ञानसू में एडीजी प्रशासन अभिनव कुमार ने सैनिक सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने उत्तरकाशी पुलिस की मिशन हौसला में किए गए कार्यों की सराहना की। कहा कि परिस्थितियां सामान्य होने पर चारधाम यात्रा शुरू होगी, जिसके लिए समय रहते तैयारी पूरी करना जरूरी है। उन्होंने पुलिस जवानों से आम लोगों के साथ सरल और मृदु व्यवहार रखने की बात कही। साथ ही वर्तमान समय में लगातार बढ़ रहे साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान एडीजी प्रशासन ने पुलिस लाइन परिसर में निर्माणाधीन मेस कार्यों, कम्युनिटी हॉल व गेस्ट हाउस का निरीक्षण किया। इस मौके पर एसपी मणिकांत मिश्रा, सीओ हीरालाल बिजल्वाण, थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed