फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Women top in voting in Uttarkashi district

उत्तरकाशी जनपद में मतदान करने में महिलाएं अव्वल

Wed, 16 Feb 2022 09:55 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 09:55 PM IST
विज्ञापन
Women top in voting in Uttarkashi district
जनपद उत्तरकाशी में महिलाओं कऽ बदौलत मतदान के मामले में अव्वल रहा है। यहां गंगोत्री व यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्रों में 71 फीसदी महिलाओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं पुरोला विधान सभा सीट 67.46 फीसदी महिलाओं ने किया। पिछले चुनावों में महिलाएं मतदान करने में आगे रही थी।
विज्ञापन

उत्तरकाशी जनपद सभी पहाड़ी जिलों में मतदान प्रतिशत के मामले में अव्वल रहा। यहां करीब 68 फीसदी मतदान हुआ है। जनपद की तीनों गंगोत्री, यमुनोत्री व पुरोला विधानसभा क्षेत्रो में जमकर मतदान हुआ है। गंगोत्री विधान सभा क्षेत्र में 71 फीसदी महिलाओं ने मतदान किया। जबकि मतदान करने के मामले में पुरूष 62 फीसदी का आंकड़ा ही छू पाए। उधर यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र में भी महिलाओं का मतदान प्रतिशत 71.06 फीसदी रहा। जबकि पुरूष 63.05 फीसदी पर ही सिमट कर रह गए। यमुनोत्री विधानसभा का जीआईसी नारायणपुरी बूथ मतदान करने में सबसे आगे रहा। यहां 96.44 फीसदी मतदान हुआ। वहीं गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के जौड़ाव बूथ पर भी 90 फीसदी मतदान हुआ। पुरोला विस क्षेत्र में 67.46 फीसदी महिलाओं ने मतदान किया। यहां पुरुषों का मतदान प्रतिशत 66.23 रहा।
विज्ञापन

जारी-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed