{"_id":"684183d8767b14fe690f199a","slug":"women-self-help-groups-are-strengthening-their-economy-through-tracking-uttarkashi-news-c-54-uki1003-112961-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: महिला स्वयं सहायता समूह ट्रैकिंग से कर रही आर्थिकी मजबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: महिला स्वयं सहायता समूह ट्रैकिंग से कर रही आर्थिकी मजबूत
Thu, 05 Jun 2025 05:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Thu, 05 Jun 2025 05:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरकाशी। जनपद के भटवाड़ी विकासखंड में महिला स्वयं सहायता समूह की ओर से अब ट्रैकिंग और पर्वतारोहण से जुड़ कर अपनी आजीविका काे सशक्त करने के लिए नए प्रयोग की ओर कदम बढ़ाया जा रहा है। महिलाओं को निम की महिला प्रशिक्षक की ओर से प्रशिक्षण दिया गया है।
जनवरी में राष्ट्रीय आजीविका मिशन के सहयोग से जनपद के गणेशपुर, नेताला और आसपास के गांव की महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जोड़कर वूमल हिल्स एडवेंचर कंपनी बनाई गई। इसके लिए महिलाओं को नेहरू पर्वतारोहण संस्थान की महिला प्रशिक्षकों की ओर से ट्रैकिंग सहित पर्वतारोहण का प्रशिक्षण दिया गया।
उसके बाद वे आसपास के ट्रैक डोडीताल, आयाणा, दयारा बुग्याल में ट्रैकिंग करवा रही हैं। इसमें हर प्रकार की भूमिका महिलाएं संभाल रही हैं। बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष पुष्पा चौहान और कंपनी की कारोबार संयोजक पवित्रा राणा का कहना है कि उनके साथ इस समय 30 से 40 महिलाएं जुड़ी हैं। अब तक वे तीन से चार ट्रैकिंग कैंप करवा चुकी हैं। वहीं आगे जून में चार अन्य बुकिंग उनके पास है। वहीं वे ट्रैकिंग संबंधी सामान को किराये पर भी उपलब्ध करवा रही हैं। इससे भी उनको आय प्राप्त हो रही है। इन छह माह में कंपनी का करीब 40 लाख का टर्नओवर हुआ है। वहीं करीब 45 हजार की शुद्ध बचत हुई है।