{"_id":"600b03d38ebc3e2e6d5713f4","slug":"women-saved-their-lives-by-fighting-the-bear-for-half-an-hour-utter-kashi-news-drn368553240","type":"story","status":"publish","title_hn":"भालू से आधा घंटे तक मुकाबला कर महिलाओं ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भालू से आधा घंटे तक मुकाबला कर महिलाओं ने बचाई जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संताण गांव के निकट जंगल में घास लेने गई तीन महिलाओं पर भालू ने हमला कर दिया। जान बचाने के लिए महिलाओं ने साहस दिखाया और करीब आधा घंटे तक भालू से मुकाबला कर उसे भगा दिया। महिलाओं ने भालू पर पत्थरों से हमले किए तो भालू जंगल की ओर भाग गया। भालू के हमले में एक महिला घायल हो गई, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
डुंडा ब्लाक के धनारी क्षेत्र में संताण गांव की तीन महिलाएं दोपहर के समय घास लेने गांव के पास जंगल में गई थीं। दोपहर करीब ढाई बजे झाड़ी में छिपे भालू ने इन महिलाओं पर हमला कर दिया। महिलाओं ने पूरी बहादुरी दिखाते हुए भालू के साथ करीब आधा घंटे तक मुकाबला किया। वह भालू के हमले से बचने के लिए उस पर लगातार पत्थर फेंकती रहीं और भालू को जंगल में भागने पर मजबूर कर दिया। भालू के हमले में संताण गांव निवासी पूर्णमासी देव ी(38) पत्नी लक्ष्मण सिंह को गंभीर चोटें आईं, जबकि भालू से भिड़ंत में शामिल राजी देवी एवं पूर्णा देवी ठीक हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे फॉरेस्टर अरविंद सिलवाल एवं वन रक्षक सुरेश चौहान ने घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। उपचार के बाद डॉक्टर ने महिला की हालत खतरे से बाहर बताई है। वन क्षेत्राधिकारी नागेंद्र रावत ने अस्पताल पहुंचकर महिला का हाल जाना और प्राथमिक सहायता के तौर पर 15 हजार रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा। ग्रामीणों ने वन विभाग से भालू से निजात दिलाने की मांग की।