{"_id":"610ebb788ebc3e72cc150efd","slug":"women-s-group-prepared-led-utter-kashi-news-drn38684531","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला समूह ने तैयार की एलईडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला समूह ने तैयार की एलईडी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलईडी ग्राम के नाम से मशहूर मल्ली गांव में बनी लाइटें दीपावली पर्व पर रोशनी बिखेरेंगी। आजीविका मिशन के तहत प्रशिक्षित स्वयं सहायता समूह अपर्णा दीपावली पर्व को ध्यान रखकर स्थानीय लोगों की जरूरत के अनुसार लाइटें तैयार करने जा रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देने के लिए वोकल फॉर लोकल का मंत्र दिया। चिन्यालीसौड़ तहसील के मल्ली गांव में इसी मंत्र को मूर्त रूप देने के लिए महिलाओं ने स्वयं सहायता समूह अपर्णा का गठन किया। डीएम मयूर दीक्षित की प्रेरणा से इस समूह ने देवीसौड़ आर्च ब्रिज के लिए 379 एलईडी और 57 फोकस लाइटें तैयार की। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने महिलाओं के प्रयास की सराहना करते हुए मल्ली गांव को एलईडी ग्राम घोषित किया। बाद में मल्ली और बधाणगांव की 50 महिलाओं को छह दिन का प्रशिक्षण दिया गया। स्वयं सहायता समूह अपर्णा मल्ली की अध्यक्ष सरिता रमोला ने बताया कि उनका समूह प्रशिक्षित है। वह एलईडी लाइट के बल्ब, लड़ियां, फोकस लाइटें, स्ट्रीट लाइटें आदि सभी प्रकार की लाइटें बनाने में सक्षम है।
दिल्ली की एक निजी कंपनी से कच्चा माल मंगवाया जा रहा है, जिसके बाद समूह के लिए कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। जिससे दीपावली से पूर्व लोगों को आसानी से स्वदेशी एलईडी लाइटें व लड़ियां उपलब्ध हो सकें।
विज्ञापन
दृष्टि आनंद, बीडीओ, चिन्यालीसौड़।