{"_id":"57f7d88d4f1c1b943426f5fd","slug":"woman-was-injured-by-the-bear","type":"story","status":"publish","title_hn":"भालू ने महिला को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भालू ने महिला को किया घायल
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
Updated Fri, 07 Oct 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत में काम करने गई गोरशाली निवासी एक महिला को शुक्रवार को भालू ने हमला कर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने किसी तरह शोर मचाकर भालू को वहां से भगाया। घायल महिला को पीएचसी भटवाड़ी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गोरशाली निवासी अनीता (35) पत्नी गब्बर सिंह शुक्रवार दिन में गांव के पास अपने खेतों में काम करने गई थी। तभी खेत में अचानक भालू ने उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी प्रकार भालू को वहां से भगाया, लेकिन तब तक अनीता गंभीर घायल हो चुकी थी। ग्रामीण ने अनीता को पीएचसी भटवाड़ी पहुंचाया। जहां से डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर घायल अनीता को जिला अस्पताल ले जाने को कहा। बताया जा रहा है कि अनीता के चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं। ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग को दी गई है लेकिन प्रभागीय वनाधिकारी उत्तरकाशी संदीप कुमार घटना की कोई जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन