{"_id":"5e0785388ebc3e696a2e9c34","slug":"woman-dies-under-suspicious-circumstances-utter-kashi-news-drn330915259","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला के परिजनों ने उसके पति पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के पिता की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने उसके सैनिक पति को गिरफ्तार कर महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।
वार्ड नंबर पांच निवासी लायबर सिंह नेगी एसएसबी में तैनात है। आजकल वह छुट्टी पर घर आया हुआ है। शनिवार सुबह उसने पड़ोसियों को बताया कि उसकी पत्नी विनीता (42) ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। इस बीच घटना की सूचना मिलने पर मृतका के भाई जयेंद्र सिंह एवं नागेंद्र सिंह ने उसके पति पर हत्या का आरोप लगाया। मृतका के पिता पूर्व ब्लाक प्रमुख गिरवीर नेगी ने राजस्व पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका दामाद पूर्व में भी कई बार उनकी बेटी के साथ मारपीट कर चुका है। उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए दामाद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। राजस्व उपनिरीक्षक धर्म सिंह राणा ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर लायबर सिंह नेगी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतका की बेटी देहरादून में पढ़ती है, जबकि घटना के दौरान बेटा दूसरे कमरे में सो रहे थे। मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव ले जाया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल पाएगा।