फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Woman dies in car accident on Yamunotri highway

यमुनोत्री हाईवे पर कार हादसे में एक महिला की मौत

Thu, 17 Oct 2019 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
Woman dies in car accident on Yamunotri highway
यमुनोत्री हाईवे पर ब्रह्मखाल हरेती के पास खाई में गिरकर आग की भेंट चढ़ा दुर्घटनाग्रस्त वाहन। - फोटो : UTTER KASHI
यमुनोत्री हाईवे पर कल्याणी हरेती के निकट एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी। हादसे के दौरान आग लगने से कार स्वाह हो गई और कार में सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को चिन्यालीसौड़ अस्पताल पहुंचाया गया है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार बगसारी धनारी निवासी शिक्षक भजन सिंह (45) पुत्र भाव सिंह की पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में ड्यूटी लगी थी। ड्यूटी पूरी करने के बाद बृहस्पतिवार को वह अपनी अल्टो कार से उत्तरकाशी लौट रहे थे। शाम करीब साढ़े पांच बजे राड़ी टॉप से नीचे उतरते समय उन्होंने रास्ते से नेपाली मूल के मुरारी, उसकी पत्नी अंजली और बेटे गोपी को अपनी कार में लिफ्ट दी। कुछ दूर आगे आने के बाद हरेती बैंड के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर करीब पचास मीटर गहरे खड्ड में जा गिरी। हादसे के दौरान कार में सवार चारों लोग छिटक गए और कार में आग लग गई। उनके कुछ पीछे ही चुनाव ड्यूटी से लौट रहे पुलिस कर्मियों की गाड़ी भी चल रही थी। हादसा होते ही मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने तत्काल प्रभाव से रेस्क्यू अभियान चलाकर हादसे में घायल चारों लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ पहुंचाया, लेकिन अंजली (28) पत्नी मुरारी की रास्ते में ही मौत हो गई। थानाध्यक्ष धरासू विनोद थपलियाल ने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से घायल शिक्षक भजन सिंह को जिला अस्पताल रैफर किया गया है। शेष दो घायलों को सीएचसी चिन्यालीसौड़ में ही उपचार दिया जा रहा है। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed