फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Winter travel raise in preparation administration

शीतकालीन यात्रा तैयारी में जुटा प्रशासन

Sat, 05 Dec 2015 09:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Sat, 05 Dec 2015 09:35 PM IST
विज्ञापन
प्रभारी जिलाधिकारी ने 20 दिसंबर से शुरू होने वाली चारधाम शीतकालीन यात्रा व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


 
जिला सभागार में आयोजित बैठक में प्रभारी जिलाधिकारी जीएस रावत ने कहा कि गंगोत्री एवं यमुनोत्री की उत्सव डोली के शीतकाल प्रवास मुखबा एवं खरसाली में तीर्थयात्री एवं पर्यटक दर्शन कर सकेंगे।

इसके लिए शीतकाल यात्रा का शुभारंभ 20 दिसंबर को किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा एवं यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली में सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत आदि आवश्यक सुविधाएं व्यवस्थित रखा जाए।
विज्ञापन


उन्होंने लोनिवि को हर्षिल- मुखबा मोटर मार्ग को शीतकाल यात्रा के लिए नियमित यातायात के लिए दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। दोनों यात्रा रूटों पर पर्यटन आवास गृह पूरे शीतकाल खुले रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगोत्री रूट पर हार्षिल में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और  यमुनोत्री रूट पर जानकीचट्टी में भी स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टर, फार्मेसिस्ट उपलब्ध रहेंगे।

बैठक में अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार पांडेय, एसडीएम हरगिरी, विजयनाथ शुक्ल, लोनिवि के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार, पर्यटन अधिकारी केएस नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed