{"_id":"56fea9a44f1c1b1131f00123","slug":"wine-shop-opened-front-against-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दुकान के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की दुकान के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Fri, 01 Apr 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भवानीपुर जोगथ की महिलाओं ने बीते साल गांव में खोली गई शराब की दुकान यहां से हटाने की मांग की। भवानी पुल गांव में पंचायत और महिला मंगल दल की बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि वे लंबे समय से जोगथ में बैंक और पीने के पानी की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार ने यहां शराब की दुकान खोल दी।
विज्ञापन
सरकार को सिर्फ राजस्व कमाने की फिक्र है, लेकिन शराब के कारण बर्बाद हो रही युवा पीढ़ी और उजड़ रहे परिवारों की कोई चिंता नहीं है।
महिलाओं ने तय किया यदि गांव में इस साल भी शराब की दुकान खोली गई तो वे आंदोलन करेंगी। इस मौके पर प्रधान प्रमिला जगूड़ी, सीता कैंतुरा, जसोदा देवी, गगरी देवी, आशा, मुरारी जगूड़ी, सुरेंद्र सिंह, राम सिंह, उदयपाल परमार, प्रकाश, सुंदर लाल और सचिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन