फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Welcome to the daughter who returned after conquering the world's fourth highest peak

दुनिया की चौथी सबसे ऊंची चोटी फतह कर लौटी बेटी का स्वागत

Wed, 16 Jun 2021 06:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 06:45 PM IST
विज्ञापन
Welcome to the daughter who returned after conquering the world's fourth highest peak
भाजपा व हिमालय जड़ी बूटी एग्रो संस्थान जाड़ी ने दुनिया की चौथी सबसे ऊंची चोटी माउंट ल्होत्से पर तिरंगा फहराने वाली सविता कंसवाल का स्वागत किया। भटवाड़ी ब्लाक के लौंथरु गांव निवासी सविता माउंट ल्होत्से पर सफल आरोहण करने वाली उत्तराखंड की पहली और देश की चौथी महिला हैं।
विज्ञापन

इंडियन माउंटेनियरिंग फाउंडेशन (आईएमएफ) के एवरेस्ट मैसिफ एक्सपीडिशन अभियान में चयनित सविता कंसवाल ने 24 मई को आठ हजार 516 मीटर ऊंची माउंट ल्होत्से पर सफल आरोहण किया। बुधवार को गृह जनपद लौटने पर भाजपा व जाड़ी संस्थान से जुड़े लोगों ने सविता को अभियान की सफलता पर बधाई देते हुए उसका स्वागत किया। सविता कंसवाल ने अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से अभियान एक अप्रैल से शुरू हुआ था। अभियान में चार पर्वत शिखरों माउंट ल्होत्से, माउंट पमोरी, माउंट न्युप्से पर आरोहण होना था, लेकिन मौसम के अनुकूल न होने के कारण माउंटे न्युप्से को छोड़ बाकी तीन पर सफल आरोहण हुआ। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के साथ ही आईएमएफ और निम को दिया। स्वागत करने वालों में भाजपा जिला महामंत्री हरीश डंगवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान, रावल हरीश सेमवाल, सुरेश चौहान, चंदन पंवार, विजय बहादुर सिंह रावत, अनिता राणा, सूरत गुसाईं, सोबन राणा, विजयपाल मखलोगा, भारत भूषण भट्ट, देवेंद्र चौहान, बीके लाल, डा. बद्री प्रसाद सेमवाल, द्वारिका सेमवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed