फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Welcome to Savita, who scaled Mount Everest

माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली सविता का हुआ स्वागत

Mon, 27 Jun 2022 09:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 09:36 PM IST
विज्ञापन
Welcome to Savita, who scaled Mount Everest
दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट फतह कर लौटी सविता कंसवाल का गृह जनपद उत्तरकाशी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में पालिकाध्यक्ष रमेश सेमवाल ने कहा कि सविता कंसवाल जैसी बेटियां ही समाज में बेटा और बेटी के भेद को खत्म करती हैं।
विज्ञापन

ब्लाक भटवाड़ी के लोंथरु गांव की सविता कंसवाल ने बीते 12 मई को माउंट एवरेस्ट (8848 मीटर) पर सफल आरोहण किया था। वहीं 16 दिन बाद माउंट मकालू (8463 मीटर) पर सफल आरोहण किया। सोमवार को पालिका सभागार में पर्वतारोहण के क्षेत्र में शानदार उपलब्धियों के लिए पालिका प्रशासन ने सविता कंसवाल का स्वागत किया। पालिकाध्यक्ष रमेश सेमवाल ने कहा कि सविता की उपलब्धि अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणादायी है। इस मौके पर पालिका सभासद महावीर चौहान, देवराज बिष्ट, गोविंद गुसाईं, बुद्धि सिंह राणा, अजीत गुसाईं, मनोज शाह, कविता जोगेला, गीता रावत, ऊषा चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed