फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Welcome to Dev Pashwas who returned from Yamunotri Yatra

यमुनोत्री की यात्रा से लौटे देव पश्वाओं का स्वागत

Tue, 02 Nov 2021 06:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 06:42 PM IST
विज्ञापन
Welcome to Dev Pashwas who returned from Yamunotri Yatra
यमुनोत्री यात्रा के बाद देव पश्वाओं के साथ मौजूद लोग। - फोटो : UTTER KASHI
देवताओं के निशानों के साथ यमुनोत्री धाम की यात्रा पर गए सुनारा गांव के देव पश्वाओं का गांव पहुंचने पर फूल-माला व ढोल-बाजों के साथ स्वागत किया गया। धृगपाल रावत और हरदेव सिंह रावत ने संयुक्त रूप से यात्रा का आयोजन किया था। इसमें ग्रामीणों ने ग्राम देवताओं के देव निशानों के साथ यमुना में स्नान कर सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

यमुनाघाटी के सुनारा गांव के चेंडू देवता, पांच पांडव, नागराजा, कृष्ण, भद्रकाली समेत सभी ग्राम देवताओं के देव निशानों के साथ ग्रामीणों ने यमुनोत्री धाम पहुंचकर मां यमुना के दर्शन किए। ग्रामीणों ने यमुनोत्री धाम में सामूहिक रूप से अपने गोत्र की पूजा करवाई। ग्रामीणों ने देव निशानों के साथ गंगनानी में रात्रि विश्राम किया और सुबह घर लौटे। गांव पहुंचने पर भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सबसे पहले कन्याओं को भोजन परोसा गया। इस दौरान चेंडू देवता के पश्वा धृगपाल रावत, मुकेश रमोला, अंकित रमोला, विजेंद्र सिंह आदि ने ग्रामीणों को सुख समृद्धि का आशीर्वाद दिया। यात्रा में रमेश चंद रावत, विजयपाल रावत, तिलक रमोला, प्यारचंद, राजेश रावत, कुसुम, कौशल्या, राधिका, रेखा, गीता, योजना आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed