{"_id":"631cd0c069b4da53c44f88e1","slug":"water-tank-built-in-chamkot-for-water-conservation-utter-kashi-news-drn4223880184","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल संरक्षण के लिए चामकोट में बनाए जलकुंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल संरक्षण के लिए चामकोट में बनाए जलकुंड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल संरक्षण के लिए चामकोट गांव के जंगल में पांच जलकुंड तैयार हो गए हैं। अमर उजाला हिमालय बचाओ अभियान के तहत उत्तरकाशी में यह संकल्प लिया गया था। गांव में जाड़ी संस्था व गंगा सखी समिति के सहयोग से पांच जलकुंड तैयार किए गए हैं। इससे जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और जंगली जानवरों को भी पानी जंगल में ही उपलब्ध हो जाएगा। इससे जंगली जानवर आबादी की ओर रुख नहीं करेंगे।
अमर उजाला के हिमालय बचाओ अभियान के तहत बीते 5 सितंबर को मशीह दिलासा स्कूल में उत्तरकाशी में हिमालय की चुनौती विषय पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला, पर्यावरणविद सुरेश भाई, द्वारिका प्रसाद सेमवाल, प्रो. मधु थपलियाल व शांति ठाकुर ने हिमालय की चुनौतियां पर चर्चा की थी। कार्यक्रम में हिमालयी क्षेत्र में जल संरक्षरण के लिए जलकुंड बनाने का संकल्प लिया गया था। जाड़ी संस्था व गंगा सखी समिति के सहयोग से विकासखंड भटवाड़ी के चामकोट गांव के जंगल में पांच जलकुंड बनाए गए। महिलाओं ने अमर उजाला के अभियान को सकारात्मक पहल बताया। कहा कि इस पहल के दूरगामी सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। जल कुंड बनाने में महेंद्री देवी, पार्वती देवी, सीता देवी, कविता देवी, पूजा, प्रभा, कमली देवी, आराधना, दुर्गी देवी, सुलोचना, पवित्रा देवी, राजेश्वरी, राजी देवी, पार्वती, गीता, आशा व सीता आदि ने सहयोग किया। इस दौरान जाड़ी संस्था के द्वारिका प्रसाद सेमवाल भी मौजूद रहे।