फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Villagers staged a protest against the Navayuga company.

Uttarkashi News: सुबह ग्रामीणों ने खोली सड़क, शाम को वाहन के ऊपर गिरा मलबा, लोगों ने कूदकर बचाई जान

Wed, 21 Oct 2026 07:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी Updated Wed, 21 Oct 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
Villagers staged a protest against the Navayuga company.
संगमचट्टी-अगोड़ा मोटर मार्ग पर अचानक भूस्खलन होने से आवाजाही हुई बंद
विज्ञापन

एक स्कूल की बस सहित कई वाहन फंसे, विभागीय कर्मचारी नहीं पहुंचे, लोग स्वयं ही जुटे मलबा हटाने में
उत्तरकाशी। संगमचट्टी-अगोड़ा मोटर मार्ग पर बुधवार सुबह गजोली के समीप भूस्खलन होने के कारण सड़क बंद हो गई थी। इससे मसूरी के एक विद्यालय के छात्र-छात्राएं व ग्रामीणों के वाहन फंस गए थे। उसके बाद ग्रामीणोंं ने स्वयं ही मलबा हटाकर आवाजाही शुरू करवाई। दूसरी ओर बुधवार शाम को उसी स्थान पर एक यूटिलिटी वाहन पर अचानक मलबा गिरा जिससे वाहन खाई में गिरने से बाल-बाल बचा। वाहन में सवार चार लोगों ने कूदकर जान बचाई।
स्थानीय निवासी राजेश पंवार, मान सिंह ने बताया कि संगमचट्टी-अगोड़ा मोटर मार्ग पर गजोली के समीप बरसात के बाद से भूस्खलन सक्रिय है। पिछले दिनों भी वहां पर करीब एक माह आवाजाही बंद रही थी। बुधवार सुबह अचानक साफ मौसम में भूस्खलन होने के कारण सड़क बंद हो गई थी। इससे मसूरी के एक निजी विद्यालय के छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों के वाहन फंस गए थे।
विज्ञापन

राजेश पंवार ने बताया कि जब इस संबंध में पीएमजीएसवाई के अधिकारियों से फोन पर संपर्क किया गया तो उनकी ओर से रिसीव नहीं किया गया। उसके बाद ग्रामीणों ने स्वयं ही वहां पर मलबा हटाकर आवाजाही शुरू करवाई। इसके बाद वहां से वाहन निकाले गए लेकिन बुधवार शाम को उसी भूस्खलन जोन पर एक बड़ी घटना होने से बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौगांव की ओर जा रहा एक यूटिलिटी वाहन पहाड़ी से अचानक आए मलबे की चपेट में आ गया। चालक की सूझबूझ से किसी प्रकार वाहन को खाई में गिरने से बचा लिया गया। उसके बाद वाहन सवार लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। ग्रामीणों का कहना है कि पीएमजीएसवाई विभाग की ओर से लगातार इसकी अनदेखी की जा रही है। विभाग की लापरवाही कभी भी किसी भी बड़ी घटना का कारण बन सकता है। पीएमजीएसवाई के सहायक अभियंता प्रवीन राणा ने बताया कि सड़क की स्थिति सुधारने व भूस्खलन जोन पर सुरक्षात्मक कार्य के लिए निविदाएं आमंत्रित कर दी गई है। उसके बाद जल्द ही वहां पर कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed