{"_id":"6a60cc259a51fc9fac08e5c1","slug":"water-from-the-power-house-tunnel-is-flowing-onto-the-road-uttarkashi-news-c-54-1-uki1003-121237-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi News: सड़क पर बह रहा है पावर हाउस की टनल का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi News: सड़क पर बह रहा है पावर हाउस की टनल का पानी
Wed, 22 Jul 2026 07:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
Updated Wed, 22 Jul 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
यूजेवीएनएल की लापरवाही से सड़क हो चुकी है क्षतिग्रस्त
उत्तरकाशी। तिलोथ में उत्तराखंड जल विद्युत निगम की लापरवाही के कारण टनल से टैंक में आने वाली लाइन की वॉल जगह-जगह से टूटी हुई है। इससे लगातार पानी बहने के कारण उत्तरकाशी-लंबगांव सड़क सहित तिलोथ पुल को जोड़ने वाली सड़क क्षतिग्रस्त हो चुकी है। बरसात में वहां पर सड़क पर पानी नाले के रूप में बहने के कारण हादसे को खतरा बना हुआ है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यूजेवीएनएल की यह लापरवाही तिलोथ सहित उनकी अपनी आवासीय कॉलोनी के लिए ही खतरा बन सकता है।
यूजेवीएनएल के क्षतिग्रस्त लाइन से तिलोथ पावर हाउस की टनल से पानी हर दिन उत्तरकाशी-लंबगांव सड़क सहित तिलोथ पुल को जोड़ने वाले मार्ग पर बह रहा है। पानी के कारण दोनों सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही है। स्थिति यह है कि बरसात में पानी बढ़ने के कारण सड़क पर बह रहा पानी आवासीय बस्तियों में जा रहा है। साथ ही तिलोथ पावर हाउस के मुख्य गेट के सामने सड़क पर यह तालाब का रूप ले रहा है।
लोगों का कहना है कि तिलोथ पावर हाउस जाने वाली टनल का पानी पहले टैंक में जाकर उसके बाद लाइन के माध्यम से पावर हाउस के मशीनों की सफाई के काम आता था लेकिन अब वहां पर पंप हाउस बनने के बाद यूजेवीएनएल ने क्षतिग्रस्त छह इंच तक ही वॉल खुला छोड़ दी हैं। पानी के रिसाव के कारण सड़क के ऊपर बनी दीवारें झुकने लगी है। यह दीवारें कभी भी गिर सकती है। इससे ऊपर पानी का टैंक टूटने से बड़ा नुकसान हो सकता है। यूजेवीएनएल के महाप्रबंधक आशुतोष कुमार का कहना है कि इसकी शिकायत मिली थी। संबंधित सहायक अभियंता को मौके पर जाकर निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।