फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Warned of movement if the list is not released

Uttarkashi News: सूची जारी नहीं होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

Thu, 15 Dec 2022 11:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Warned of movement if the list is not released
एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्ला संगठन ने जिला प्रशासन की ओर से सत्यापन सूची पूरी जारी नहीं करने पर रोष जताया है। प्रशिक्षित गुरिल्लाओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पूरी सूची जारी नहीं की गई तो 28 दिसंबर को बस अड्डे पर सांकेतिक चक्का जाम किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी को प्रेषित ज्ञापन में संगठन के अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत ने बताया कि जनपद में कई लोगों ने एसएसबी गुरिल्ला शस्त्र सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त किया है जिसका सत्यापन केंद्र सरकार की ओर से 2011 व 2015 में शस्त्र सीमाबल के माध्यम से किया गया था लेकिन वर्तमान में महानिदेशक शस्त्र सीमा बल नई दिल्ली की ओर से अधूरी सूची मिली है जिसके कारण सभी प्रशिक्षित गुरिल्लाओं में भारी आक्रोश है। कहा कि यदि पूर्ण प्रशिक्षितों की सूची शीघ्र उपलब्ध नहीं कि गई तो वे 28 दिसंबर को बस अड्डे पर सांकेतिक चक्का जाम करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर चमनलाल शाह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed