फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Voting done before father's funeral

पिता के अंतिम संस्कार से पहले किया मतदान

Mon, 14 Feb 2022 10:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Voting done before father's funeral
जनपद में मतदान को लेकर मतदाताओं ने गंभीरता दिखाई। ब्रहमखाल क्षेत्र में दो पुत्रों ने पिता के अंतिम संस्कार से पहले मतदान कर पुत्रधर्म साथ ही जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य भी निभाया। उनके इस कार्य की प्रशासन ने भी सराहना की।
विज्ञापन

डुंडा विकास खंड के बांदू गांव निवासी क्षेत्र के कथावाचक आचार्य बाल गोविंद सेमवाल (92) की रविवार देर शाम मौत हो गई थी। बाल गोविंद सेमवाल कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। बाल गोविंद परिवार के साथ ब्रहमखाल में रहते थे। मृत्यु के बाद बालगोविंद के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव बांदू ले जाया गया। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाना था। उनके दोनों पुत्रों राकेश मोहन सेमवाल व बिरेश मोहन सेमवाल ने सोमवार को पहले मतदान करने का निर्णय लिया। साथ ही गांव के लोगों को भी मतदान करने के लिए कहा। दोनों पुत्रों सहित गांव के अन्य पुरुषों ने भी 12 बजे तक मतदान किया और इसके बाद आचार्य बालगोविंद के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए पैत्रिक घाट देवीधार ले जाया गया। बिरेश मोहन सेमवाल ने कहा कि पिता का अंतिम संस्कार करना पुत्र धर्म है, तो मतदान करना राष्ट्रधर्म है। वोट देना देश के हर नागरिक का कर्तव्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed