फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Volunteers made aware of cleanliness

स्वयंसेवियों ने स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

Fri, 17 Dec 2021 07:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 07:48 PM IST
विज्ञापन
Volunteers made aware of cleanliness
स्वच्छता अभियान के तहत रैली निकालती जीजीआईसी बड़कोट की छात्राएं। - फोटो : UTTER KASHI
जल शक्ति मंत्रालय एवं नमामि गंगे परियोजना की ओर से स्पर्श गंगा दिवस पर शुक्रवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में एनएनएन के स्वयंसेवियों व महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पानी के विभिन्न प्राकृतिक स्रोतों के आसपास साफ-सफाई की।
विज्ञापन

पीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. सविता गैरोला ने किया। इस दौरान उन्होंने एनएसएस, एनसीसी, गंगा सेवक व सभी छात्र-छात्राओं को गंगा स्वच्छता, गंगा संरक्षण की शपथ दिलाई। इसके साथ ही गंगा श्रमदान के तहत 250 से अधिक छात्र-छात्राओं ने पीजी कॉलेज परिसर के आसपास कूड़े का निस्तारण किया। इसी उत्सव के तहत गंगा प्रश्न उत्तरी का आयोजन किया गया। नमामि गंगे कार्यक्रम की संयोजक डॉ. मधु बहुगुणा ने बताया कि प्रतियोगिता में कला संकाय, विज्ञान संकाय व वाणिज्य संकाय के 60 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर प्रो. वसंतिका कश्यप, डॉ. डीडी पैन्यूली, नमामि गंगे के नोडल अधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ. विश्वनाथ राणा, डॉ. मनोज फोंदणी, सोनिया सैनी, डॉ. नीतू राज, डॉ. प्रीति बर्तवाल, डॉ. बचन लाल, डॉ. सुनीता भंडारी, डॉ. सृष्टि, डॉ. आकाश मिश्रा आदि मौजूद थे। वहीं एनएसएस की जिला इकाई की ओर से भी जनपद के विभिन्न जलस्रोतों पर सफाई अभियान चलाया गया। जीआईसी उत्तरकाशी जोशियाड़ा, बड़कोट, बर्निगाड़, चिन्यालीसौड़, जुड़गा, बनचौराहा के स्वयंसेवियों ने विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया। जिला समन्वयक हंसी जोशी ने सफल संपादन के लिए कार्यक्रम के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed