फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Uttarkashi News ›   Villagers who halted road damrikran

ग्रामीणों ने रुकवाया सड़क का डामरीकरण

Wed, 16 Dec 2015 09:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Wed, 16 Dec 2015 09:28 PM IST
विज्ञापन

डिप्लोमा इंजीनियरिंग की हड़ताल देख कर बहती गंगा में हाथ धोने के अंदाज में ज्ञानसू साल्ड उपरीकोट मोटर मार्ग पर मानकों के विपरीत धड़ल्ले से डामरीकरण किया जा रहा है।

विज्ञापन


बुधवार को बिना धूल मिट्टी साफ किए तथा निर्धारित मात्रा से कम सामग्री का उपयोग व कड़ाके की ठंड में कराया जा रहा डामर बिछाते ही उखड़ने लगा। इस तरह के काम से गुस्साएं साल्ड और ज्ञाणजा के ग्रामीणों ने काम रुकवाकर विरोध जताया।
विज्ञापन



एडीबी से 11.6 करोड़ की लागत से ज्ञानसू साल्ड उपरीकोट मोटर मार्ग का निर्माण कार्य चल रहा है। जुलाई 15 तक सड़क तैयार होनी थी, लेकिन साल्ड से आगे काजवे तथा सड़क की कटिंग का काम पूरा किए बिना ठेकेदार डामरीकरण के लिए अनुपयुक्त माने जा रहे जाड़ों के सीजन में छह किमी में डामरीकरण का कार्य करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि इंजीनियरों ने डामरीकरण लायक सीजन नहीं होने पर सड़क निर्माण की अवधि के लिए जून तक के समय की संस्तुति की, लेकिन ठेकेदार की हठधर्मिता और धूल मिट्टी में डामर बिछाने पर स्थानीय लोग कार्य स्थल में एकत्रित होकर विरोध में उतर आए।

ज्ञाणजा की ग्राम प्रधान राजकुमारी पंवार, साल्ड के राजेश राणा, राजेंद्र पंवार, सत्य प्रसाद नौटियाल, सुरेश पंवार, शूरवीर राणा, दिनेश, प्रताप सिंह, शिव नारायण नौटियाल का कहना है कि ठेकेदार तीन साल में सड़क नहीं बना पाया है।


डिप्लोमा इंजीनियरों की हड़ताल का फायदा उठाकर कुछ हिस्सों में मानकों के विपरीत जो डामरीकरण कर रहा है, वह बिछाते ही उखड़ने लगा है। उन्होंने कहा कि जब तक सड़क में डामरीकरण सहित निर्माण में लेट लतीफ पर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, वे उन्हें काम नहीं करने देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed